डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल में प्रबंधन व राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति द्वारा मंगलवार को हिंदी पखवाड़ा प्रारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी, सीनियर जीएम राजेश कुमार व डीजीएम नीरज सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अनुभवी ने हिंदी भाषा को सर्वव्यापी बताते हुए कहा कि हिंदी सरल और उपयोगी है। हम सभी को कार्यालय कार्य में हिंदी को हमेशा उपयोग करना चाहिए। सीनियर जीएम ने डीवीसी कर्मियों से हिदी का उपयोग सभी प्रशासनिक और तकनीकी कार्य में करने की अपील की। वहीं डीजीएम ने कार्यालयों का काम बेझिझक हिंदी में करने पर जोर दिया। संचालन अनिमेष गिरी ने किया।
पहले दिन हिंदी आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें डीवीसीकर्मियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडली में रंजीत कुमार निराला, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और पूनम कुमारी थे। उद्घाटन के अवसर पर प्रबंधक राजकुमार चौधरी, डा पीके घोष, संजीव कुमार, राजीव रंजन, लक्ष्मी नारायण साहू, सुमन कुमार, अक्षय कुमार, राजेश कुमार, अरविंद कुमार प्रसाद, रामजी रजक, पवन कुमार आदि थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play