हिंदी सांस्कृतिक पहचान और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम – Hindustan

बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग कार्यालय में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। कार्यालय प्रभारी और वैज्ञानिक मनीष राय ने कहा कि हिंदी केवल एक मातृ भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने रेखांकित किया कि मौसम विज्ञान जैसे तकनीकी और जनसेवा से जुड़े क्षेत्र में सरल व सहज हिंदी का प्रयोग जन-सामान्य तक सटीक एवं त्वरित सूचनाएं पहुंचाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी हुईं। पखवाड़े का औपचारिक समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 29 सितम्बर को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News