इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) भारत एवं जनता दल (एस) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हिंदी पखवाड़ा दिवस के अवसर पर सैदूपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सनी पीठाधीश्वर के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कन्हैया और जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंमकार सिंह ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया। स्वामी कन्हैया ने कहा कि हिंदी हमारी आत्मा है और हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी पहचान है। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों की संवाहक है।
उन्होंने कहा कि अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना प्रत्येक नागरिक में होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से भारतीय जन क्रांति समाज से जुड़कर राष्ट्र और समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। जनता दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष ओंमकार सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति है और अपनी संस्कृति तथा राजभाषा हिंदी को सम्मान देना प्रत्येक भारतीय का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को अपनी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। पूर्व प्रधान अजय प्रधान के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। संचालन जनता दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभूषण चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान आशुतोष चंद्र त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान शीला गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, अशोक केशरी, जयप्रकाश सिंह, चंद्रशेखर पाल, मिश्री पासवान और मुंसे मोहम्मद जानी आदि रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play