Feedback
सूरत जिले की पलसाणा तहसील के बगुमरा गांव स्थित महादेव विला अपार्टमेंट में हुई 22 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पति को दिल्ली के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया. आरोपी पति ने इंस्टाग्राम पर दूसरी महिला से बातचीत को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी.
पुलिस के अनुसार मृतका मैवीश खातून अफजल अली की शादी हिंदू रीति रिवाज से शिवम रणजीतसिंह ठाकुर से हुई थी. दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे. बताया गया कि आरोपी ने नाबालिग अवस्था में ही युवती को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था. बाद में बालिग होने पर दोनों ने विवाह कर लिया था और सूरत में रहने लगे थे.
प्रेम संबंध और सोशल मीडिया बना हत्या की वजह
घटना 17 मई 2026 को महादेव विला अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 506 में सामने आई थी. उस समय महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था. पहले इसे सामान्य मौत माना गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई है. इसके बाद सूरत जिला स्थानीय अपराध शाखा और पलसाणा पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में पता चला कि पति घटना के बाद फरार है. तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली में ट्रैक किया और रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी को उसके इंस्टाग्राम पर किसी अन्य महिला से बातचीत पर आपत्ति थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे पर बहस हुई और गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी का गला घोंट दिया.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी और मृतका पिछले तीन साल से साथ रह रहे थे और पिछले तीन महीने से सूरत के बगुमरा क्षेत्र में पति पत्नी के रूप में रह रहे थे. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू