सिटी रिपोर्टर| गया
विश्व हिन्दी दिवस सप्ताह के अंतर्गत सीयूएसबी के भारतीय भाषा विभाग द्वारा विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुरेश चन्द्र ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद महिला कॉलेज, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शिवनारायण, विशिष्ट अतिथि के रुप में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सच्चिदानंद प्रेमी एवं विशिष्ट वक्ता के रुप में सीयूएसबी के शिक्षक शिक्षा विभाग के अधिष्ठाता प्रो. रविकांत उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम पर्यवेक्षक डॉ. रामचन्द्र रजक ने अतिथियों का स्वागत किया।इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा स्वरचित विभिन्न विषयों पर कविता का पाठ भी हुआ। विशिष्ट अतिथि डॉ. सच्चिदानंद ‘प्रेमी’ ने ‘विश्व हिन्दी दिवस’ मनाने की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि प्रो. शिवनारायण ने हिन्दी के व्यावहारिक प्रयोग में लचीलापन अपनाये जाने की बात कही। प्रो. सुरेश चन्द्र अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वर्तमान में हिन्दी के शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी, लेखक एवं पत्रकार संविधान विरुद्ध हिन्दी की प्रकृति में मनमाना हस्तक्षेप करके संवैधानिक अपराध कर रहे हैं। धन्यवाद ज्ञापन छात्र निखिल कुमार ने किया।
मौके पर डॉ. कर्मानंद आर्य, डॉ. कफील अहमद नसीम, निखिल, शिवम, आफ़ताब, आनंद, अभिमन्यु, विकास, निशांत, राहुल, संदीप सौरव, अंकिता कुमारी, रूपा कुमारी, प्रिया कुमारी, कसक, आनंदिता, ऋचा, जूही कुमारी, जूली कुमारी, नुपूर आदि मौजूद थीं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.