नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के ढिबरापर गांव में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित महिला की पहचान ढिबरापर गांव निवासी धुरी प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सावित्री देवी खेत में मवेशियों के लिए चारा लेने गई थीं। इसी दौरान खेत में पहले से गिरे पड़े बिजली के तार के संपर्क में वह आ गईं, जिससे करंट लगने से झुलस गईं। महिला का शोर सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सूझबूझ से उन्हें तार से अलग किया।
ग्रामीणों ने आनन-फानन में पीड़िता को हिलसा के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. एस. के. सुधाकर ने बताया कि महिला की स्थिति में अब सुधार हो रहा है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.