'हिसाब लेकर रहेंगे…' कनॉट प्लेस से सामने आया पुलिस वैन पर हमले का नया VIDEO – Aaj Tak News

Feedback
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुए बवाल के बाद 21 जुलाई का दिन भी हंगामे से भरा रहा. सोशल मीडिया पर कनॉट प्लेस से उग्रवादियों के पथराव और हिंसा के वीडियो सामने आए हैं. 
कनॉट प्लेस में भीड़ ने रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों पर पथराव किया और पुलिस वैन के साथ तोड़फोड़ भी की.  वीडियो में देखा जा सकता है कि उपद्रवी बेकाबू होकर नारेबाजी कर रहे हैं. इस दौरान वो सुरक्षा बलों की वैन पर भी हमला करते नजर आए.
20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था. ऐसे में 21 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान भीड़ को ‘कल का हिसाब लेकर रहेंगे’ जैसे नारे लगाते भी सुना गया है.
RAF जवान के साथ मारपीट
इस हिंसक झड़प के बीच दिल्ली पुलिस और RAF के जवान स्थिति को संभालते नजर आए. वायरल हो रहे 21 जुलाई के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ ने एक RAF जवान को चारों तरफ से घेर लिया और उसके साथ मारपीट की. किसी तरह दूसरे साथी जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे भीड़ के चंगुल निकाला.
वहीं भीड़ में से कई लोग उग्रवादियों से जवान के साथ मारपीट न करने के लिए कहते सुने गए. इसके बाद उपद्रवियों ने पुलिस और RAF के ‘वज्र वाहन’ को घेर लिया और उस पर जमकर पथराव किया.
सुरक्षा नियमों की धज्जियां
संसद के मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए पूरे नई दिल्ली इलाके में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू की गई है. इसके तहत किसी भी जगह पर 5 से ज्यादा लोगों के जमा होने या किसी भी तरह का प्रदर्शन करने पर सख्त मनाही है. इसके बावजूद मंगलवार शाम से रात तक उपद्रवी सड़कों पर खुलेआम घूमते और नारेबाजी करते दिखाई दिए.
शुरुआती दौर में पुलिस ने इन्हें छात्र समझकर समझाने और शांत कराने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने इस ढील का फायदा उठाया और जमकर बवाल काटा. अब इस घटना के बाद कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं:
यह भी पढ़ें: CJP-सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन पड़ा भारी, उद्धव ठाकरे की सभा के आयोजकों पर 5 FIR दर्ज
फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले का संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News