हुंडई की नई SUV के डिजाइन का हुआ खुलासा, हाइब्रिड इंजन से मिलेगा दमदार माइलेज; जानें डिटेल – Hindustan

हुंडई भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी न्यू जेन टक्सन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसे कोडनेम NX5 दिया है। इसे साल के आखिर में ग्लोबल लेवल पर पेश किए जाने की उम्मीद है। भारत में इसके 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इससे पहले, इंटीरियर डिस्प्ले स्क्रीन की एक स्पाई फोटो से गलती से न्यू जेन की टक्सन का फ्रंट डिजाइन सामने आ गया है। यह उन फीचर्स से काफी मिलता-जुलता है जो पहले टेस्ट म्यूल की फोटोज और डिजिटल रेंडर में दिखे थे।

हुंडई अपनी ‘Sensuous Sportiness’ डिजाइन फिलॉसफी से बदलकर पूरी तरह से नई ‘Art of Steel’ डिजाइन फिलॉसफी अपना रही है। यह 5वीं जेन की टक्सन के फ्रंट लुक में साफ तौर पर दिखता है। सीधा फ्रंट और शार्प लाइन्स इसे एक शानदार लुक देती हैं। ऐसा लगता है कि ऊपर की तरफ एक LED स्ट्रिप है जो वर्टिकली लगे DRLs को जोड़ती है, जिससे एक खास ‘H’ आकार का डिजाइन बनता है।

₹ 30 लाख से शुरू
₹ 21.89 – 26.79 लाख
₹ 18.9 – 28.49 लाख
₹ 11.49 – 21.29 लाख
₹ 20.65 – 30.7 लाख
₹ 10.5 – 19.99 लाख

नई टक्सन में क्लैमशेल बोनट है, जो इसके बॉक्सी लुक के साथ अच्छा लगता है। फ्रंट का मुख्य डिजाइन अप्रोच नई सेंटा फे जैसा ही लगता है। हेडलाइट्स नीचे की तरफ लगी हैं, जैसा कि आने वाली पैलिसेड में देखा गया है। भारतीय बाजार में पैलिसेड हाइब्रिड के 2028 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

नई टक्सन के अन्य फीचर्स में चौकोर व्हील आर्च और बॉडी क्लैडिंग शामिल हैं। पहले टेस्ट म्यूल के फोटोड में 5वीं पीढ़ी की टक्सन नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स के साथ दिखी थी। इसके ORVMs भी नए हैं और डुअल-टोन फिनिश में आते हैं। मौजूदा मॉडल के कर्व वाली पैनलिंग और रूफ डिजाइन की जगह अब शार्प, जियोमेट्रिक शीट-मेटल फोल्ड्स ने ले ली है। रूफ में हल्का सपाट ढलान है, जो SUV के स्पोर्टी लुक को और बेहतर बनाता है।

इंटीरिय की बात करें नई टक्सन में एडवांस्ड प्लीओस (Pleos) सुइट होने की उम्मीद है, जिसमें सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों तरह के कम्पोनेंट्स शामिल हैं। इसकी एक खास बात बड़ी 17-इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन है। यह एंड्रॉयड-बेस्ड सिस्टम पर चलेगी, जिससे यूजर्स को स्मार्टफोन जैसा आसान एक्सपीरियंस मिलेगा। प्लीओस कई फंक्शन्स और कंट्रोल्स को एक ही स्क्रीन पर एक साथ लाता है।

ड्राइविंग से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे स्पीड, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन आदि देखने के लिए एक छोटा 9.9-इंच का डिजिटल क्लस्टर भी दिया गया है। बेहतर इस्तेमाल के लिए, नई टक्सन में ऑडियो और AC कंट्रोल्स के लिए फिजिकल बटन और नॉब दिए गए हैं। Gleo AI असिस्टेंट की मदद से यूजर्स नैचुरल लेंग्वेज में कमांड देकर कई तरह के काम कर सकेंगे। इससे सामने सड़क पर ध्यान बनाए रखने में मदद मिलेगी।

नई टक्सन में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और PHEV, दोनों वर्जन में उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसका स्टैंडर्ड इंजन नेक्स्ट-जेनरेशन TMED-II हाइब्रिड आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगा। नई टक्सन के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और PHEV वर्जन में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

PHEV वर्जन में ज्यादा पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर और बड़ी बैटरी होगी। उम्मीद है कि इसकी ऑल-इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज लगभग 100 km होगी। परफॉर्मेंस N वैरिएंट की भी चर्चा है, जिसमें 300+ hp वाला AWD टर्बो-हाइब्रिड सेटअप मिल सकता है। भारत में अभी बिक रही टक्सन के साथ मिलने वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन शायद बंद कर दिया जाएगा। नई टक्सन में लेवल 2.5 ऑटोनॉमस ड्राइविंग की कैपेसिटी होगी।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hyundai Tucson Facelift शीघ्र लॉन्च होगी मात्र ₹39,300/महीना से शुरू
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News