पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की ओर से डीएवी कॉलेज बठिंडा में आयोजित अंतर कॉलेज हॉकी (लड़कों) प्रतियोगिता में सरकारी कॉलेज रोपड़ की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया।
कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल गुंजित कौर और स्टाफ सदस्यों ने पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रिंसिपल ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख प्रो. हरजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर कॉलेज के खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह और गणेश कुमार का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कैंप के लिए चयन हुआ है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय टीम इंचार्ज प्रो. मनजिंदर सिंह, कोच लवजीत सिंह और खेल विभाग रूपनगर के सहयोग को दिया।
इस अवसर पर कॉलेज काउंसिल सदस्य प्रो. मीना कुमारी, डॉ. निर्मल सिंह बराड़, कॉलेज बर्सर डॉ. दलविंदर सिंह, डॉ. हरमनदीप कौर, प्रो. धर्मेंद्र सिंह और रोशन लाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.