हॉकी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, हैंडशेक पर सबकी नजर – Aaj Tak News

Feedback
हॉकी विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आज एक बार फिर आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वागेनर स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा.
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. पूल डी में भारत 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान के खाते में 1 अंक है.भारत को अगले दौर में पहुंचने के लिए कम से कम ड्रॉ की जरूरत है, जबकि पाकिस्तान के लिए समीकरण बेहद मुश्किल हैं और उसे हर हाल में भारत को हराना होगा.
It Can’t get Bigger than this ! 🔥🔥

The Indian Men’s Team are ready to face Pakistan in a crucial Pool D clash at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑🏆

📺 Star Sports Select 2 (SD+HD) + Khel & JioHotstar + DD Sports (DD Free Dish)
⏰ 6:30 PM IST… pic.twitter.com/xHJUl3pbv5
भारत ने टूर्नामेंट में वेल्स को हराया था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उसे 2-4 से हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर, पाकिस्तान इंग्लैंड से हारने के बाद वेल्स के खिलाफ ड्रॉ खेल चुका है. ऐसे में भारत-पाकिस्तान मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा बन गया है.
यह भी पढ़ें: Women’s Hockey World Cup 2026: मह‍िला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का धमाका, साउथ अफ्रीका को 6-1 से धोया
𝐓𝐇𝐄 𝐁𝐈𝐆𝐆𝐄𝐒𝐓 𝐑𝐈𝐕𝐀𝐋𝐑𝐘. 𝐓𝐇𝐄 𝐁𝐈𝐆𝐆𝐄𝐒𝐓 𝐒𝐓𝐀𝐆𝐄. 🔥🇮🇳

A decade of dominance. A rivalry that needs no introduction. And now, another World Cup chapter awaits as the Indian Men’s Team will go head-to-head with Pakistan in a crucial Pool D clash at the FIH… pic.twitter.com/rZg14etzWF
क्या होगा हैंडशेक?
भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर भी चर्चा है. दोनों देशों के बीच हालिया खेल मुकाबलों में हैंडशेक को लेकर विवाद रहा है, इसलिए विश्व कप के इस मुकाबले में प्री-मैच प्रोटोकॉल पर भी सभी की नजरें रहेंगी.
कहां देखें लाइव?
भारत में मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. भारत का हालिया रिकॉर्ड भी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है. दोनों टीमों की पिछली प्रो लीग भिड़ंत में भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से हराया था, जबकि उससे पहले मुकाबला भारत ने 4-3 से जीता था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News