हॉस्टल के खाने में मिला कनखजूरा, धरने पर बैठी छात्राएं तो एजेंसी पर लगा 25 हजार का जुर्माना – aajtak.in

Feedback
अहमदाबाद के गुजरात यूनिवर्सिटी के पास स्थित सरकारी समरस गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को परोसे जा रहे खाने में कीड़ा और पानी में छिपकली पाए जाने का चौंकाने वाला दावा किया गया. इसकी फोटो वायरल होने के बाद लगभग 100 से ज्यादा छात्राओं ने ABVP कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा और धरना प्रदर्शन किया. छात्रों ने जिम्मेदार एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की भी मांग की.
समरस हॉस्टल की बात करें तो यह सरकारी हॉस्टल है, जहां करीब 750 से अधिक छात्राएं रहती है. छात्राओं के खाने-पीने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी एक भोजन एजेंसी को सौंपी गई है. इससे पहले जब छात्राएं खाने में कीड़े या गंदगी की शिकायत करती थी तो वार्डन सिर्फ एजेंसी को नोटिस देकर मामले का निपटारा कर देती थी. लेकिन इस बार जब खाने में कीड़ा पाया गया तो छात्राओं ने जमकर हंगामा किया. इस बार छात्राओं ने कीड़े वाले खाने की तस्वीर ली और इसे वायरल किया. छात्राओं ने धरना प्रदर्शन करके कार्रवाई की मांग की. 
ABVP ने छात्राओं को भोजन मुहैया कराने वाली एजेंसी को ब्लैकसिल्ट कर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, AMC(अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) के फ़ूड विभाग की तरफ से समरस हॉस्टल में चेकिंग की गई. चेकिंग के बाद 25,000 रुपये का दंड लगाते हुए खाने के सैंपल लिए गए.
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन मंगाए अंडे में निकला जिंदा कीड़ा, शिकायत के बाद एक्शन, क्विक-कॉमर्स स्टोर का गोदाम सील 
सरकारी समरस हॉस्टल की छात्राओं के मुताबिक, इससे पहले भी तीन बार खाने में से कीड़ा मिला था. उनका कहना है कि पहले भी उन्होंने तीन बार शिकायत की थी लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. छात्राओं के मुताबिक, उनकी शिकायत पर सिर्फ नोटिस देकर कार्रवाई खत्म कर दी जाती थी इसलिए इस बार उन्होंने बकायदा फोटो लेकर मामले में कार्रवाई की मांग की. 
छात्राओं ने मामले में वार्डन और एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में समरस हॉस्टल के समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि ऐसे मामलों में वे एजेंसी को नोटिस देते हैं. उनका कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा उनके लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News