होंडा का धमाका! नए कलर में ले आई ये धाकड़ मैक्सी स्कूटर, इसके फीचर्स ने मचाई बड़ी हलचल – Hindustan

होंडा ने अपने पॉपुलर PCX 160 मैक्सी स्कूटर का 2026 मॉडल पेश कर दिया है। ब्राजील में साल 2012 में लॉन्च हुआ यह स्कूटर आज भी बेस्टसेलर बना हुआ है और अपने सेगमेंट में करीब 33% मार्केट शेयर रखता है। अब होंडा ने इसे और आकर्षक बनाने के लिए नए कलर ऑप्शन्स और अपडेट्स दिए हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

₹ 1.2 लाख से शुरू
₹ 1.38 लाख से शुरू
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.23 – 1.24 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.08 लाख से शुरू
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.31 लाख से शुरू
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.22 – 1.43 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

होंडा ने इस स्कूटर को तीन वैरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसमें PCX CBS पर्ल वाइट कलर में उपलब्ध है, जिसकी कीमत R$ 18,340 (करीब 2.98 लाख) है। वहीं, PCX ABS नया पर्ल स्पेंसर ब्लू कलर में है। इसकी कीमत R$ 20,170 रुपये (करीब 3.28 लाख) है। इसके अलावा PCX DLX ABS अब मेटालिक ब्लैक कलर में उपलब्ध है, जिसकी कीमत R$ 20,640 (करीब 3.35 लाख) है।

इसके इंजन की बात करें तो इसमें 156.9cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 16hp की पावर और 14.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें V-Matic ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें ऑल-LED लाइटिंग, बड़ा विंडस्क्रीन, स्टेप-अप सीट और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट दिया गया है।

इसमें सीट हाइट 764 mm की है। इसके अलावा इसका ग्राउंड क्लियरेंस 134 mm का है। इसका वजन CBS के मुताबिक 124 kg है। वहीं,| ABS के साथ इसका वजन 126 kg का हो जाता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें अंडरबोन फ्रेम दिया गया है। इसके अलावा इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसमें 100 mm (दोनों तरफ) का सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है।

इसके अलावा फ्रंट में 14 इंच और रियर में 13 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस स्कूटर में 220mm का डिस्क (फ्रंट और रियर, ABS के साथ) मिलता है। इसके अलावा CBS वैरिएंट में रियर में 130mm का ड्रम ब्रेक सिस्टम मिलता है।

टेक्नोलॉजी और फीचर्स की बात करें तो इसमें LCD स्क्रीन मिलती है, जो स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज, बैटरी इंडिकेटर और V-बेल्ट अलर्ट जैसी जानकारी दिखाता है। इसके अलावा फ्रंट स्टोरेज और 30 लीटर अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, 3D बेजल स्ट्रक्चर LCD को स्पोर्टी लुक देता है।

होंडा ने PCX 160 का ट्रेडमार्क भारत में फाइल किया है। हालांकि, अभी तक लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, इस सेगमेंट में तेजी से ग्रोथ हो रही है। इससे टक्कर लेने के लिए अप्रीलिया SXR 160 और हीरो Xoom 160, यामाहा Aerox 155 पहले से मौजूद हैं। TVS Ntorq 150 भी 4 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। ऐसे में माना जा रहा है कि होंडा आने वाले समय में PCX 160 को भारत में पेश कर सकती है।

2026 होंडा PCX 160 अपने नए कलर ऑप्शन और हाई-टेक फीचर्स के साथ पहले से ज्यादा आकर्षक हो गई है। ब्राजील जैसे देशों में इसकी सफलता के बाद अगर यह भारत आती है, तो मैक्सी स्कूटर सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News