होनहार तीन युवाओं को बीपीएससी परीक्षा में मिली सफलता – Live Hindustan

मुंगेर, एक संवाददाता। 70 वीं बीपीएससी की परीक्षा में मुंगेर जिले के तीन प्रतिभाशाली युवाओं की प्रशासनिक सेवा में सफलता ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। कांकरघाट रोड स्थित लालू पोखर निवासी निश्चय राय, बड़ी बाजार निवासी नम्रता और संदलपुर निवासी कौस्तुभ निर्मल के चयन से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। गौरतलब है कि निश्चय राय का चयन राजस्व अधिकारी पद पर हुआ है। वे धनंजय प्रसाद राय के पुत्र हैं। प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल और उच्च माध्यमिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर से प्राप्त करने के बाद उन्होंने कोल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उनके परिवार के सदस्य भी शिक्षा एवं सेवा क्षेत्र में सक्रिय हैं।

वहीं, नम्रता ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 66वां रैंक प्राप्त कर बिहार प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाया है। अधिवक्ता बीर कुमार की पुत्री नम्रता ने प्रारंभिक शिक्षा मुंगेर में पूरी की और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से इतिहास प्रतिष्ठा में स्नातक किया। यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल कर अपने पिता का अधूरा सपना पूरा किया।

जबकि, इसी क्रम में संदलपुर निवासी कौस्तुभ निर्मल का भी राजस्व अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। वे सुनील कुमार निर्मल एवं ऊषा देवी के पुत्र हैं। तीनों युवाओं की सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और समाज के विभिन्न लोगों ने बधाई दी है। लोगों ने कहा कि, इनकी उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करती है कि, स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर मेहनत से सफलता जरूर मिलती है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News