कम बजट में ब्रैंडेड और तगड़े फीचर वाला एलईडी स्मार्ट टीवी तलाश रहे हैं, तो अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में आपके के लिए तीन जबर्दस्त ऑप्शन है। सेल में आप 15 हजार रुपये से कम में सैमसंग और एलजी के साथ शाओमी का टीवी खरीद सकते हैं। खास बात है कि सेल में VW का 43 इंच वाला फ्रेमलेस टीवी 11,999 रुपये में मिल रहा है। इन टीवी को आप बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। साथ ही इन पर एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। आइए डीटेल में जानते हैं इन टीवी के बारे में।
शाओमी के इस टीवी की कीमत अमेजन इंडिया पर 11,499 रुपये है। 32 इंच का यह टीवी सेल में 10 पर्सेंट तक के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। टीवी पर कैशबैक और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। यह टीवी प्रीमियम मेटल बेजललेस डिजाइन और बेहतरीन डिस्प्ले के साथ आता है। टीवी में आपको 20 वॉट के आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडियो भी मिलेगा।
इस टीवी की कीमत 11,990 रुपये है। सेल में 32 इंच के साइज वाले इस टीवी को आप 10 पर्सेंट के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। टीवी पर एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो टीवी में आपको 60Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और डॉल्बी डिजिटल प्लस साउंड मिलेगा।
एलजी का यह टीवी सेल में बेस्ट ऑफर्स के साथ मिल रहा है। टीवी की कीमत 14989 रुपये है। टीवी पर 10 पर्सेंट का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे आप 749 रुपये तक के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। टीवी पर कंपनी तगड़ एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। फीचर्स की जहां तक बात है, तो टीवी में आपको 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। टीवी का साउंड 20 वॉट का है।
फ्रेमलेस डिजाइन वाले इस टीवी की कीमत अमेजन इंडिया पर 11,999 रुपये है। 43 इंच के इस टीवी को भी आप बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। टीवी पर एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। यह टीवी 60Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें आपको 5 साउंड मोड के साथ 20 वॉट का ऑडियो आउटपुट मिलेगा।
इन टीवी पर भी बंपर डील
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play