₹6.99 लाख वाली टाटा की इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार पर आया 1.45 लाख रुपये की छूट, अब खरीदने की मचेगी लूट! – Hindustan Hindi News

अगले कुछ दिनों में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर हैचबैक टियागो ईवी पर भी जून, 2026 के दौरान बंपर डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) पर 65,000 रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के आलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं टाटा टियागो ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।

टाटा टियागो ईवी को हाल ही में कंपनी ने बिल्कुल नए अवतार में पेश किया है। अब इसका लुक पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक हो गया है। इसके फ्रंट में अट्रैक्टिव कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, सिग्नेचर ईवी ग्रिल और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं, केबिन के अंदर 10.25-इंच का बड़ा अल्ट्रा एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके साथ ही नए ग्रैंड टेक कंसोल, वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

₹ 6.99 – 9.99 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 7.5 – 10 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 21.89 – 26.79 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 11.49 – 21.29 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 18.9 – 28.49 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 13.49 – 24.34 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

यह इलेक्ट्रिक हैचबैक दो अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ आती है। इसका पहला 19.2 kWh का मीडियम रेंज बैटरी पैक है जो सिंगल चार्ज पर करीब 226 किमी तक की रेंज देता है। जबकि दूसरा 24 kWh का लॉन्ग रेंज बैटरी पैक मिलता है, जो 285 किमी तक की शानदार ड्राइविंग रेंज देने का दावा करता है। यह कार सिर्फ 5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। चार्जिंग की बात करें तो डीसी फास्ट चार्जर से यह गाड़ी महज 35 मिनट में 10 से 80 परसेंट तक चार्ज हो जाती है।

सेफ्टी के मामले में टाटा ने इस गाड़ी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। न्यू-जेन टियागो ईवी में अब सेगमेंट-फर्स्ट 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर दिया गया है। इसके अलावा सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इसमें 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एबीएस जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इस कार की रेगुलर एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख से शुरू होकर 11.50 लाख रुपये तक जाती है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News