01 जून 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव: पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं अमित शाह| Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar – Jansatta

01 जून 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव (Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar) LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शाह शनिवार रात को कोलकाता पहुंचे। शाह रविवार और सोमवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी का कहना है कि 2026 में वह राज्य में सरकार बनाएगी।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान के एक इंटरव्यू को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया है। कांग्रेस ने कहा है कि सीडीएस चौहान ने माना है कि हमें फाइटर जेट का नुकसान हुआ है तो फिर मोदी सरकार इस बात को क्यों छिपा रही है?
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार सुबह अपने X हैंडल पर कहा है कि उनकी सारी दुनिया मम्मी-पापा में समाई हुई है। थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीत लिया है। भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप-20 तक पहुंची थीं।
दिल्ली के जंगपुरा स्थित मद्रासी कैंप में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर ने तोड़फोड़ अभियान की कार्रवाई की। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
https://twitter.com/i/status/1929012704305430636
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ मैराथन पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “…हरियाणा में हम 13 अप्रैल 2024 से चुनाव मोड में हैं। प्रधानमंत्री का विजन है कि हमें विकसित राष्ट्र बनना है, इसलिए एक राष्ट्र एक चुनाव उसमें अहम भूमिका निभाएगा और देश तेज गति से आगे बढ़ेगा… इससे खर्चे बहुत कम होंगे और देश विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ेगा। हम सभी को इस आह्वान का समर्थन करना चाहिए।”
https://twitter.com/i/status/1929006831608934888
जम्मू-कश्मीर पहुंचे भक्त राजू ज्योत्सी ने कहा, “खीर भवानी हमारी कुलदेवी हैं। उनके दर्शन करना हमारा कर्तव्य है। मुझे डर नहीं लगता। यह हमारी धरती है। मैं कश्मीर से हूँ। तो डरने की क्या बात है?… ऐसे हमले हमेशा होते रहे हैं… हम डर के साये में नहीं रह सकते… यहाँ पूरी सुरक्षा है। किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है।”
https://twitter.com/i/status/1929010184418111714
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, “आज ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 25वां संस्करण है और इसे पूरे देश में 5000 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। हमने इस संस्करण को हमारे बहादुर सैनिकों को समर्पित किया है जो ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे।”
https://twitter.com/i/status/1929008086078849164

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News