—विज्ञापन—
Best Psychological Thriller Film: कुछ लोगों को साइको-थ्रिलर फिल्में देखने का बड़ा शौक होता है. लोग सीरियल किलिंग से लेकर दिमाग खुराफातों को बड़ा एन्जॉय करते हैं. ऐसी ही फिल्म 2026 में रिलीज हुई, जिसकी मासूस मुस्कान के पीछे खौफनाक राज छिपा है. आइए जानते हैं.
आजकल हर कोई साइको-थ्रिलर फिल्मों को देखना पसंद करते हैं. ऐसे में कुछ खतरनाक मूवीज आपको अपनी इस लिस्ट में जरूर शामिल करनी चाहिए. इस लिस्ट में 1 घंटे 32 मिनट की ये फिल्म आपका फुल मनोरंजन करेगी. आइए जानते हैं इसके बारे में.
इस फिल्म का नाम है ‘Psycho Killer’ (साइको किलर), जो 20 फरवरी, 2026 में रिलीज हुई है. यह फिल्म अपने सस्पेंस और खौफनाक कहानी के लिए जानी जाती है. इसमें शैतानी कातिल की कहानी दिखाई गई है.
इस फिल्म का कम रनटाइम होने के बावजूद यह फुल मनोरंजन करती है. इसके हर सीन में आपको भरपूर सस्पेंस मिलेगा, जो इसे एक तेज रफ्तार वाली थ्रिलर फिल्म बनाती है.
इस फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑफिसर से शुरू होती है, जिसके पति की हत्या एक क्रूर सीरियल किलर कर देता है. उस कातिल की तलाश में उस पुलिस को कुछ ऐसी बातें पता चलती हैं, जिसे देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा.
इस फिल्म में सीरियल किलर का खौफनाक इतिहास दिखाया गया है. अगर आपने इस फिल्म को एक बार देख लिया, तो इसकी कहानी आपको महीनों तक परेशान कर सकती है. इसमें प्यारी मुस्कान के पीछे शैतानी इरादे छिपे हुए मिलेंगे.
इस फिल्म को ‘Se7en’ जैसी महान फिल्म लिखने वाले एंड्रयू केविन वॉकर ने लिखा है. इसमें जॉर्जीना कैंपबेल और जेम्स प्रेस्टन रोजर्स मुख्य भूमिकाओं में हैं. गेविन पोलोन ने इसे डायरेक्ट किया है, जो उनकी पहली फीचर फिल्म है. फिल्म को एंड्रयू केविन वॉकर ने लिखा है.
इस फिल्म का बजट लगभग 10 मिलियन डॉलर यानी 83.5 करोड़ रुपये था और वर्ल्डवाइड कलेक्शन सिर्फ 2.56 मिलियन डॉलर यानी लगभग 21.4 करोड़ रुपये रहा. ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. फिर भी कुछ फैंस को इसका हिंसा वाला स्टाइल पसंद आया. बता दें कि अभी तक यह फिल्म OTT पर रिलीज नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही ये डिजिटल दर्शकों के लिए भी उपलब्ध होगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in