Edited By Khushbu Goyal
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF पोस्ट पर आतंकी हमले को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है. जांच में खुलासा हुआ है कि आतंकी हमले का कनेक्शन उस लड़के से हो सकता है, जो गत सोमवार को उसी पोस्ट पर आया था, जहां आतंकी हमला हुआ. लड़का 10वीं का स्टूडेंट है और उसने पोस्ट पर तैनात जवानों से कहा था कि हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं. हालांकि उस वक्त जवानों ने लड़के की बात को गंभीरता से नहीं लिया था, लेकिन बुधवार को आतंकी हमला होने के बाद से सेना और CRPF उस लड़के को तलाश रही है, जिसके लिए हर आने-जाने वाले की चेकिंग चल रही है.
दरअसल, सोमवार को यह लड़का उस नाके पर पहुंचा था. वह वहां गया और CRPF जवानों से सीधे कहा- ‘हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं.’ लड़का 10वीं कक्षा का छात्र लग रहा था. CRPF जवानों ने उस वक्त लड़के को गंभीरता से नहीं लिया. लड़का यह बात कहकर वहां से चला गया था. लेकिन जब बुधवार को हमला हुआ, उसके बाद से पुलिस उस लड़के की तलाश में जुट गई है. इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उस लड़के का हमले से कोई संबंध था. हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है.
लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय कमांडर का हाथ?
वहीं, सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस हमले के पीछे प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय कमांडर मोहम्मद लतीफ भट का हाथ है. भट जुलाई में शोपियां में हुए एक सुरक्षा अभियान के दौरान बच निकलने में कामयाब रहा था.
बुधवार दोपहर भारी हथियारों से लैस दो आतंकियों ने CRPF पोस्ट पर गोलीबारी की थी. इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे. इनमें से एक की हालत गंभीर है. जानकारी के मुताबिक, हमलावर पास के जंगली इलाके से पैदल आए थे और नौपुर की तरफ भागे थे. फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है.
पुलिस कर रही CCTV फुटेज की जांच
अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाए गए हैं और बख्तरबंद वाहनों की तैनाती की गई है. लाउडस्पीकर के जरिए स्थानीय निवासियों से घरों के अंदर रहने की अपील की जा रही है. जांच एजेंसियां हमलावरों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं.
एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के कारण आतंकी संगठनों में हताशा बढ़ रही है. उन्होंने जवानों की पेशेवर प्रतिक्रिया की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301