Feedback
Can LSG still qualify for Playoffs 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम जब गुरुवार (7 मई) को रॉयल चैलेंजर्स (RCB) टीम के खिलाफ खेलने उतरी तो उसकी सिचुएशन कुछ खास नहीं थी. मुकाबले से पहले तक उसके खाते में 9 मैचों 7 हार थीं. लेकिन गुरुवार को अपने होमग्राउंड पर हुए मुकाबले में मात दी. इसके बाद अब सवाल उठ रहा हे कि अब क्या लखनऊ की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर सकती है.
लगातार छह हार झेल चुकी ऋषभ पंत की टीम ने गुरुवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में RCB को DLS नियम के तहत 9 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं.
इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे मिचेल मार्श रहे. मुश्किल पिच पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 111 रन की विस्फोटक पारी खेली और RCB के गेंदबाजों को मैच से बाहर कर दिया. जिस विकेट पर रन बनाना आसान नहीं लग रहा था, वहां मार्श ने बड़े शॉट्स की बारिश कर दी. उनकी पारी की बदौलत LSG ने बड़ा स्कोर खड़ा किया.
बारिश की वजह से मुकाबले को 20 ओवर से घटाकर 19 ओवर का कर दिया गया और RCB को 19 ओवर में 210 रन का लक्ष्य मिला. हालांकि लक्ष्य का पीछा करते ही बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही. पहले ओवर में मोहम्मद शमी ने जैकब बेथेल को आउट किया, जबकि दूसरे ओवर में प्रिंस यादव ने विराट कोहली का बड़ा विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया.
This means everything 🥹👌pic.twitter.com/DTJNAaPY9K
लगातार दो झटकों के बाद RCB दबाव में आ गई. इसके बावजूद टीम ने आखिरी ओवर तक लड़ाई जारी रखी, लेकिन अंत में 6 रन से पीछे रह गई. DLS नियम के अनुसार LSG को 9 रन से विजेता घोषित किया गया.
तो अब लखनऊ की आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की क्या संभावना?
इस जीत के साथ लखनऊ के खाते में अब 6 अंक हो गए हैं. हालांकि प्लेऑफ की राह अब भी बेहद कठिन नजर आ रही है. आम तौर पर IPL में टॉप-4 में पहुंचने के लिए 16 अंक सुरक्षित माने जाते हैं. LSG के अभी चार लीग मैच बाकी हैं और अगर टीम सभी मुकाबले जीत भी जाती है, तब भी उसके अधिकतम 14 अंक ही हो पाएंगे. ऐसे में उसे दूसरे टीमों के नतीजों और नेट रनरेट पर भी निर्भर रहना होगा.
लखनऊ को आगे दो मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने हैं, जबकि एक-एक मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स से होना है. यही वजह है कि टीम के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा बन चुका है.

दिलचस्प बात यह रही कि यह जीत LSG की अपने घरेलू मैदान पर लंबे समय बाद पहली जीत भी रही. टीम ने इकाना स्टेडियम में लगातार 8 मैच गंवाए थे और अब जाकर घरेलू दर्शकों के सामने जीत का स्वाद चखा. अब लखनऊ का अगला मुकाबला चेन्नई से होगा, जो दोनों टीमों के लिए टॉप-4 की रेस में बेहद अहम माना जा रहा है.
लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2026 का सफर
लखनऊ सुपर जायंट्स के आने वाले मैच
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू