10 सितंबर को चेक-इन, बंद रहा कमरा… दिल्ली के होटल में एयरलाइन कैप्टन की संदिग्ध हालत में मौत – aajtak.in

Feedback
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित होटल द ग्रैंड में एक एयरलाइन कैप्टन की मौत की घटना सामने आई है. कैप्टन की मौत की परिस्थितियां संदिग्ध बताई जा रही हैं. कैप्टन होटल के कमरे में बेहोशी और बेसुध हालत में मिले थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को वसंत कुंज नॉर्थ थाने को PCR कॉल के जरिए होटल द ग्रैंड में ठहरे एक गेस्ट की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी होटल पहुंचे. वहां संबंधित व्यक्ति को बेहोश और बेसुध हालत में पाया गया. इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया और कमरे की जांच कराई.
10 सितंबर को होटल में किया था चेक-इन
पुलिस के अनुसार, मृतक एक एयरलाइन में कैप्टन के तौर पर काम कर रहे थे. उन्होंने 10 सितंबर को वसंत कुंज स्थित होटल में चेक-इन किया था. अगले दिन यानी 11 सितंबर की शाम उनके भाई ने होटल मैनेजर से संपर्क किया. मृतक के भाई ने मैनेजर को बताया कि उनका भाई फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा है. इसके बाद होटल मैनेजर उस कमरे में पहुंचा, जहां कैप्टन ठहरे हुए थे. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था.
काफी प्रयास के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर होटल की मास्टर-की की मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया. कमरे के अंदर कैप्टन बेहोशी की हालत में पड़े मिले. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने बताया कि 12 सितंबर को मृतक के शव का पोस्टमार्टम सफदरजंग अस्पताल में कराया गया. हालांकि अभी मौत की निश्चित वजह सामने नहीं आई है. पोस्टमार्टम से जुड़ी अंतिम मेडिकल ओपिनियन मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैप्टन की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इससे पहले उनके साथ क्या हुआ था.
मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत इंक्वेस्ट की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की आगे की जांच जारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News