'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर; विदेश में खचाखच भरे थिएटर की दिखाई झलक – News24 Hindi

Edited By Himani sharma
'रामायण' देख इमोशनल हुए अनुपम खेर
Anupam Kher Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज होते ही सबका दिल जीत लिया है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बड़े लेवल पर फिल्म को रिलीज किया गया है. फिल्म में ‘जटायु’ को अपनी आवाज देने वाले अनुपम खेर ने हाल ही में फिल्म को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. वहीं एक्टर ने फिल्म की तारीफ करते हुए बताया है कि लोगों को ये फिल्म कितनी पसंद आ रही है. एक्टर ने विदेश में खचाखच भरे थिएटर में फैंस के साथ इस फिल्म को देखा. इसकी एक झलक भी एक्टर ने अपनी पोस्ट के जरिए शेयर किया, जिसमें हाउसफुल थिएटर की झलक देखने को मिल रही है.
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘सियावर रामचंद्र की जय. मैं अभी स्वीडन के स्टॉकहोम में फिल्म देखकर आया हूं. थिएटर खचाखच भरा हुआ था. ऐसा लगता है कि इस फिल्म पर प्रभु श्री रामचंद्र जी का हाथ था. भारतीय हिंदी सिनेमा में 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है. मैं काफी भावुक हूं और मेरे पास फीलिंग्स को बयां करने के लिए शब्द ही नहीं है. मुझे एक इंडियन एक्टर और भारतीय होने पर गर्व हो रहा है. क्या कमाल की फिल्म बनाई गई है.’
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, ‘मेघनाद’ बन चंद सेकंड में जीता दिल!
अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट में वीडियो के साथ-साथ थिएटर के अंदर की कुछ फोटोज भी शेयर कीं. इन फोटोज में थिएटर खचाखच भरा हुआ है. वहीं कुछ फोटोज में अनुपम खेर भी ऑडियंस से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. वहीं इस पोस्ट के कैप्शन ने एक्टर ने फिल्म के सितारों और मेकर्स की खुलकर तारीफ की है. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘अभी-अभी स्टॉकहोम के एक खचाखच भरे हॉल में करीब पाँच सौ लोगों के साथ रामायण देखकर लौटा हूं. मन प्रफुल्लित है. खुश हूं और गर्व से भरा हुआ हूं कि हमारे भारत में ऐसी अद्भुत फिल्म बनी है. इस बात का भी सौभाग्य और गर्व है कि जटायु की भूमिका में और इस फिल्म के शुरू के नैरेशन के जरिए मैं इस फिल्म का एक हिस्सा हूं.’
यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ‘रामायण’ की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
एक्टर ने आगे कहा, ‘मेरे लिए यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की बेहतरीन फिल्मों में से एक है और दृश्यात्मक रूप से इतनी शानदार फिल्म मैंने आज तक नहीं देखी. सच में नहीं देखी. फिल्म खत्म हुई तो हॉल तालियों से गूंज उठा. लोग “जय श्री राम” के जयकारे लगा रहे थे. स्टॉकहोम में बैठकर उस उत्साह और उस भाव को महसूस करना अपने आप में एक अविस्मरणीय अनुभव था. इस साढ़े सात मिनट के वीडियो में उसी अनुभव को आपसे बांट रहा हूं. इसे मेरा रिव्यू कहने की जगह दिल से निकली प्रशंसा कहिए. जो महसूस किया, वही कहा है. बाकी आप सुन लीजिए. इस फिल्म से जुड़े हर कलाकार, हर तकनीशियन और पूरी टीम को हृदय से बधाई. आपने गर्व करने का एक अद्भुत अवसर दिया है.’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News