अजमेर | घर-घर सनातन अभियान समिति की ओर से शनिवार को बीके कौल नगर स्थित वीर हनुमान वाटिका में हिंदी काव्य गीता पाठ की शुरुआत हुई। यहां 108 आसन पर पाठ किया जा रहा है। दो दिन में यहां पर 21 बार पाठ होंगे।
समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मित्तल ने बताया कि मोहन खंडेलवाल के लिखे गीता के हिन्दी काव्य के पाठ की शुरुआत की गई है। पहले सत्र में मुख्य अतिथि नाथ जी बगीची के महंत गोवर्धनदास महाराज थे। यजमान के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर संघचालक खाजूलाल चौहान थे। दूसरे सत्र में भी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गीता का हिन्दी काव्य के साथ पाठ किया। प्रेम प्रकाश आश्रम के संत स्वामी रामप्रकाश मौजूद थे। इस मौके पर अजीत अग्रवाल, रामस्वरूप कुमावत, भुवनेश, पूनमचन्द कोठारी, आनन्द कंदोई, प्रदीप बंसल, उमेश चौरसिया आदि मौजूद रहे। रविवार को भी सुबह एवं शाम के सत्र में गीता का काव्य पाठ होगा। संतों के प्रवचन होंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.