Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि इस बार 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। इस दौरान ग्रहों की स्थिति में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। अक्टूबर में शुक्र वक्री होंगे, सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे और बुध भी वक्री चाल चलेंगे। महीने के आखिर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा। ऐसे में नवरात्रि का समय ज्योतिष के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, नवरात्रि के दौरान बनने वाली ग्रहों की स्थिति का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रहेगा। कुछ राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में नए मौके बन सकते हैं, तो कुछ लोगों को धन और पारिवारिक मामलों में राहत मिल सकती है। खासतौर पर सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय महत्वपूर्ण रह सकता है।
सिंह राशि वालों के लिए नवरात्रि का समय करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नौकरी करने वालों को काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में आपकी मेहनत पर अधिकारियों की नजर पड़ सकती है। जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या नौकरी में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार करने वालों को भी पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है। नवरात्रि के दौरान खर्च और आमदनी के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी बड़े खर्च को लेकर जल्दबाजी न करें। परिवार में किसी शुभ काम की योजना भी बन सकती है।
कन्या राशि वालों के लिए नवरात्रि का समय धन से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण हो सकता है। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी करने वालों को अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ कमाई बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कारोबार में पुराने सौदे दोबारा शुरू हो सकते हैं। रुका हुआ भुगतान मिलने की उम्मीद भी बन सकती है। अगर किसी काम को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो नवरात्रि के दौरान उसमें आगे बढ़ने की स्थिति बन सकती है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय मेहनत बढ़ाने वाला रहेगा। पढ़ाई में मन लगाने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
मकर राशि वालों के लिए नवरात्रि के नौ दिन कामकाज के लिहाज से खास रह सकते हैं। जो काम काफी समय से अटके हुए हैं, उनमें गति आ सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।कारोबार करने वाले लोगों को कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। पुराने ग्राहक या संपर्क दोबारा काम आ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने बहुत ज्यादा साझा करने से बचना बेहतर रहेगा। मेहनत पर ध्यान देने से फायदा मिल सकता है। घर-परिवार में भी माहौल बेहतर रहेगा। किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिल सकती है।
मीन राशि वालों के लिए नवरात्रि का समय कई मामलों में बदलाव लेकर आ सकता है। नौकरी में नई भूमिका मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और इसका फायदा आगे चलकर मिल सकता है। कारोबार करने वालों के लिए भी नए संपर्क बन सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर करने के मौके मिलेंगे। विदेश या दूसरे शहर से जुड़े काम करने वालों के लिए भी समय महत्वपूर्ण रह सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। नवरात्रि के दौरान धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ मंदिर या धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है।
इस बार शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इससे पहले 3 अक्टूबर को शुक्र वक्री हो चुके होंगे। 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 24 अक्टूबर को बुध वक्री होंगे। इसके बाद 31 अक्टूबर को गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, नवरात्रि के दौरान ग्रहों की यह स्थिति सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए कई मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रही है। नौकरी, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play