12वीं में आया 57% नंबर; पिता ने गुस्से में तोड़ा लैपटॉप, बेटे को फर्श पर सोने के लिए किया मजबूर – Hindustan Hindi News

बोर्ड परीक्षाओं का दबाव अक्सर परिवारों में तनाव का कारण बन जाता है। हाल ही में एक ऐसी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में 57.4 प्रतिशत नंबर लाने वाले छात्र के पिता ने गुस्से में आकर उसका लैपटॉप तोड़ दिया। इतना ही नहीं, बल्कि पिता ने छात्र के कमरे और बिस्तर भी छीन लिया, जिसके कारण अब वह फर्श पर सोने को मजबूर है। छात्र ने खुद इस घटना की तस्वीर रेडिट पर शेयर की, जिसमें टूटा हुआ लैपटॉप फर्श पर बिखरा पड़ा दिख रहा है।

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। छात्र ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद से वह मौखिक, शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार का शिकार बन रहा है। इसे लेकर वह बहुत ज्यादा परेशान है। यह घटना भारतीय घरों में पढ़ाई को लेकर विषैले माहौल को उजागर करती है। कई अभिभावक अपने बच्चों से अपेक्षाएं इतनी ऊंची रखते हैं कि असफलता या कम अंकों पर वे हिंसक व्यवहार अपनाने लगते हैं। रेडिट यूजर्स ने इस पोस्ट पर ढेर सारी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘भारतीय माता-पिता का यही तरीका है। वे चीजें तोड़ते हैं और फिर कहते हैं कि हम उनका पैसा बर्बाद करते हैं। असल में वे खुद अपनी चीजें बर्बाद कर रहे हैं।’ कई अन्य लोगों ने बताया कि वे भी इसी तरह के माहौल से गुजर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे व्यवहार से बच्चों में डिप्रेशन, चिंता और आत्मविश्वास की कमी बढ़ती है। शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पूरे विकास पर जोर दिया जाना चाहिए।

इस घटना ने जनरेशनल कर्स यानी पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहे दबाव को तोड़ने की बात भी उठाई है। रेडिट कम्युनिटी के सदस्यों ने छात्र को भावनात्मक सहारा देते हुए सलाह दी कि वह चुपचाप मेहनत जारी रखे और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करे। साथ ही नई पीढ़ी को सुझाव दिया गया कि वे अपने बच्चों के साथ संतुलित व्यवहार करें। कई अभिभावक समूहों में भी इस पर बहस छिड़ गई, जहां कुछ लोगों ने माता-पिता की निराशा को जायज ठहराया तो कुछ ने इसे बाल अधिकारों का उल्लंघन बताया। वास्तव में सीबीएसई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में औसत अंक लाना भी उपलब्धि है, लेकिन सामाजिक दबाव इसे असफलता बना देते हैं।

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News