13 दिवसीय साधना शिविर का शुभारंभ – Hindustan

दरभंगा। सूरत शब्द योग की साधना का संदेश देने वाले संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत जी महाराज के निर्देश पर बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था, उज्जैन की दरभंगा शाखा की ओर से 13 दिवसीय साधना शिविर के द्वितीय चरण का मंगलवार से शुभारंभ हुआ। देश-विदेश में विभिन्न स्थानों पर सत्संगी प्रेमियों द्वारा आयोजित किए जा रहे इस साधना शिविर के क्रम में दरभंगा में लीला कृष्ण भवन धर्मशाला में भी शिविर लगाया गया है। शिविर में दरभंगा समेत विभिन्न जिलों से आए 200 से अधिक श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। बाबा उमाकांत जी महाराज ने कहा कि एक हजार वर्षों के लिए सतयुग आने वाला है।

उन्होंने सतयुग लाने के मिशन को साकार करने के लिए साधना पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कहा कि भारत में जहां-जहां सत्संगी हैं, वहां क्षेत्रीय स्तर पर साधना शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि साधना के लिए शिविर में आए लोगों को शरीर और मन दोनों को साधने का प्रयास करना चाहिए। शरीर को साधने के लिए नियमित साधना जरूरी है। अधिक देर तक एकाग्र होकर बैठने का अभ्यास करने से शरीर सधेगा और इसके बाद मन को साधना भी आसान होगा। शिविर में शामिल बाबा के अनुयायी उपेन्द्र कुमार ने बताया कि साधक नियमित रूप से साधना, ध्यान और सत्संग में भाग ले रहे हैं। आयोजक कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि 21 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर में आध्यात्मिक साधना एवं सत्संग के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News