Ghar Ki Baat: घर की बात में आज ग्रेटर नोएडा की AVJ सोसायटी की बात. जहां लोगों का 14 साल से चला आ रहा घर का वनवास खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पढ़िए ज़ी न्यूज़ संवाददाता राजू राज की ग्राउंड रिपोर्ट.
Trending Photos
AVJ Society Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की AVJ सोसायटी में जिंदगी भर की कमाई लगा चुके लोग परेशान हैं. आरोप है कि यहां के लोग बिल्डर की मनमानी का शिकार हो रहे हैं. यहां से जुड़े लोग कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं. ये बस इतना जानना चाहते हैं कि आखिर 14 साल का वनवास कब खत्म होगा. आशियाने के लिए इन्हें कब तक जंग लड़नी पड़ेगी, ये सवाल इन्हें खाए जा रहा है. जी मीडिया के कैमरे पर यहां से जुड़े लोगों ने कैसे अपने दर्द को बयां किया? बिल्डर ने बॉयर्स को क्या भरोसा दिया, आइए बताते हैं.
जब तक सांस तब तक आस
लोगों का सपना होता है एक घर हो अपना. यही होता है इन लोगों का सपना. इसी उम्मीद के साथ 14 साल पहले कुछ लोगों ने ग्रेटर नोएडा की इस सोसायटी में मेहनत से जुटाई पाई-पाई जोड़कर अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी. AVJ सोसायटी के टावर-B में फ्लैट बुक किया . लेकिन आज उस टावर के क्या हालात हैं. ये जानना हो तो इस सोसायटी के किसी भी शख्स से पूछ लीजिए. आप इनका दुखड़ा सुनकर थक जाएंगे, लेकिन इनकी परेशानियां खत्म नहीं होगीं.
पैसा लगाकर… मिला सिर्फ तनाव
2011 में ये प्रोजेक्ट लॉन्च हुआ था. लोगों ने यहां फ्लैट के लिए पैसा लगाया. लेकिन आज 2026 आ गया. निर्माणाधीन टावरों के खरीदार लंबे समय से पजेशन लेने की बाट जोहे रहे हैं. बैंक से लिए लोन की EMI भर रहे हैं, ऊपर से किराया अलग से दे रहे हैं. इनका बिल्डर से सिर्फ एक ही सवाल है कब मिलेगी घर की चाबी. कब ये अपने घर में चैन की नींद सो पाएंगे.
जी न्यूज इनकी आवाज बना
हालात ये हैं कि लोग कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने को मजबूर हैं. राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ से गुहार लगा रहे हैं. मामला पिछले 5 सालों से NCLT में अटका हुआ है. लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया.
इस सोसायटी के करीब 10 ब्लॉक ऐसे भी हैं. जहां अभी तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई है. बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट के ही बिल्डर ने फ्लैट्स का हैंडओवर कर दिया. जो लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं. लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने अथॉरिटी के पैसे जमा नहीं किए. जिसके चलते रजिस्ट्री नहीं हो पा रही.
(यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘मैं ही नहीं हार रहा, वो भी हार रहे हैं और वो वाली सीट भी हार रहे हैं…’, दूसरे चरण के मतदान से पहले TMC का ‘सरेंडर’?)
बिल्डर का बयान
ज़ी न्यूज़ की टीम ने बायर्स के आरोपों पर बिल्डर विनय जैन से बात की. बिल्डर ने ऑन रिकॉर्ड यानी कैमरे पर भरोसा दिया कि NCLT कोर्ट से प्लान पास होने के 6 महीने में लोगों को उनका घर मिल जाएगा. रजिस्ट्री के सवाल पर कहा कि नोएडा अथॉरिटी ने हमारे ऊपर पेनल्टी लगा रखी है.
एक दशक से ज्यादा का वक्त कम नहीं होता. ये लोग रोज एक नई उम्मीद के साथ उठते हैं. अपने आशियाने के लिए भाग दौड़ करते हैं. लेकिन हाथ कुछ नहीं लगता. जी न्यूज़ इनकी आवाज बना है. सवाल बिल्डर के साथ-साथ सिस्टम से भी है. आखिर कब इन लोगों को इनका घर मिलेगा? कब इनके पैसे वसूल हो पाएंगे ? क्या सिस्टम इनकी आवाज सुनेगा या फिर ये इंतजार और लंबा चलेगा.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.