मुख्य बातें
Tonbo Imaging IPO: डिफेंस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी टोंबो इमेजिंग इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 15 अक्टूबर 2026 को खुलने जा रहा है। इसमें निवेशक 19 अक्टूबर तक पैसा लगा सकेंगे। कंपनी ने अपने शेयर का प्राइस बैंड 665 रुपये से 700 रुपये तय किया है। यह कंपनी सेना और सुरक्षा बलों के लिए थर्मल इमेजिंग, मिसाइल से जुड़े सिस्टम और टारगेटिंग जैसे मॉडर्न इक्विपमेंट बनाती है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से ही 420 रुपये प्रीमियम पर पहुंच गया है। इस हिसाब से लिस्टिंग पर यह शेयर लिस्टिंग पर करीबन 60 पर्सेंट तक का मुनाफा करा सकता है। हालांकि, IPO में पैसा लगाने से पहले कंपनी के कारोबार और मुनाफे से जुड़ी जानकारी समझना जरूरी है।
टोंबो इमेजिंग इंडिया में एंकर निवेशक 14 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे। इसके बाद 15 अक्टूबर को आम निवेशकों के लिए IPO खुलेगा, जबकि 19 अक्टूबर को यह बंद हो जाएगा। कंपनी के एक शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। निवेशक कम से कम 21 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 21 शेयरों के गुणक में बोली लगानी होगी। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होने प्रस्तावित हैं।
इस IPO में कंपनी के कुल 1,21,74,046 शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि कंपनी के मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे। ऐसे में IPO से मिलने वाला पैसा सीधे कंपनी के पास नहीं जाएगा, बल्कि शेयर बेचने वाले मौजूदा निवेशकों को मिलेगा। इस इश्यू को मैनेज करने की जिम्मेदारी जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड को दी गई है।
बेंगलुरु की टोंबो इमेजिंग इंडिया डिफेंस और सुरक्षा से जुड़े आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तैयार करती है। कंपनी थर्मल इमेजिंग इक्विपमेंट, हथियारों में इस्तेमाल होने वाली साइट्स, टारगेटिंग सिस्टम, मिसाइल सीकर और फायर कंट्रोल सिस्टम जैसे प्रोडक्ट बनाती है। इसके अलावा, कंपनी ऐसे सिस्टम भी विकसित कर रही है, जिनकी मदद से एक साथ बड़ी संख्या में आने वाले ड्रोन का मुकाबला किया जा सके। 30 जून 2026 तक कंपनी के 28,000 से ज्यादा सिस्टम 24 देशों में तैनात किए जा चुके थे। कंपनी की अगुवाई अरविंद कोंडांगी लक्ष्मीकुमार, अंकित कुमार और सेसिलिया डिसूजा कर रहे हैं। कंपनी अपने प्रोडक्ट भारत में ही डिजाइन और विकसित करती है।
कंपनी के वित्तीय नतीजों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2026 में उसका रेवेन्यू 22.69 फीसदी घटकर 362.65 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2025 में यह 469.08 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का मुनाफा भी 72.76 करोड़ रुपये से घटकर 50.88 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी के मुताबिक, वेस्ट एशिया कॉन्फ्लिक्ट के कारण अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर पूरे करने में देरी हुई। इसके अलावा, कुछ संभावित ऑर्डर वित्त वर्ष 2027 तक टल गए, जिसका असर कमाई पर पड़ा। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 36.01 करोड़ रुपये रहा, जबकि उसे 17.74 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ। इसकी वजह कम रेवेन्यू और ऑर्डर पूरे होने की धीमी रफ्तार बताई गई है। ऐसे में टोंबो इमेजिंग इंडिया के आईपीओ में निवेश करने से पहले निवेशकों को कंपनी की डिफेंस सेक्टर में मजबूत मौजूदगी के साथ उसके घटते रेवेन्यू, कम होते मुनाफे और हालिया घाटे पर भी ध्यान देना चाहिए।
वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play