—विज्ञापन—
क्या आप भी इस फ्राइडे थिएटर में मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं? तो आज हम आपके लिए 4 शानदार फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप सिनेमाघरों में देख सकते हैं. इस लिस्ट में रोमांटिक, कॉमेडी, हॉरर, पॉलिटिक्स और म्यूजिक से भरपूर फिल्में शामिल है. बता दें कि 15 मई को थिएटर में 4 नई फिल्में रिलीज हो रही हैं दरअसल, इन फिल्मों का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.
लिस्ट में पहला नाम आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का आता है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे आप पार्टनर के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. इस फिल्म की कहानी एक फॉरेस्ट ऑफिसर के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस मूवी में आयुष्मान खुराना ने एक फॉरेस्ट ऑफिसर प्रजापति का किरदार निभाया है.
दूसरे नंबर पर बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नाम काबिज है. इस मूवी में संजू बाबा के साथ समीरा रेड्डी, अमित साध और नीतू चंद्रा ने अहम किरदार निभाया है. यह मूवी 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. यह फिल्म आरएसएस की 100 सालों की यात्रा और उसकी सोच कैसे बदली इस पर आधारित है.
तीसरे स्थान पर ‘आई.आई.जेड: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज’ मूवी का नाम काबीज है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे आप 15 मई को थिएटर में देखने का प्लान कर सकते हैं. इस मूवी की कहानी एक बड़े इंजीनियरिंग कॉलेज की देखने को मिलती है, जहां अचानक जॉम्बीज आ जाते हैं. यह मूवी आपको पूरे टाइम बांध कर रख सकती है.
लिस्ट में आखिरी नाम ‘बिली इलिश: हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट – द टूर’ मूवी का नाम काबिज है. इस मूवी में फेमस पॉप स्टार बिली इलिश के वर्ल्ड टूर को बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाली है. इस मूवी का डायरेक्शन जेम्स कैमरून ने किया है. यह मूवी 15 मई को थिएटर (3D) में रिलीज की जाएगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in