—विज्ञापन—
Moushumi Chatterjee: मौसमी चटर्जी हिंदी सिनेमा की वो हसीना हैं, जिन्होंने शादी के बाद फिल्मों में एंट्री की थी और अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में एक खास और अलग पहचान बनाई है. आज हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ी खास बातें बता रहे हैं. अगर आपने उनके पति की फोटोज नहीं देखी हैं, तो देख सकते हैं.
हिंदी सिनेमा में कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि शादी के बाद कई एक्ट्रेसेस एक्टिंग को छोड़ देती हैं या फिर फिल्मी दुनिया से दूरी बना लेती हैं, लेकिन मौसमी चटर्जी ने इस सोच को पूरी तरह से बदला है.
मौसमी चटर्जी जब 15 साल की थीं, तब ही उन्होंने गायक हेमंत कुमार के बेटे जयंत से शादी कर ली थी और शादी के बाद ही उन्होंने अपना करियर बनाया. हाल ही में उन्होंने 50वीं सालगिरह सेलिब्रेट की है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मौसमी चटर्जी 10वीं क्लास में थी, तब ही उनकी सगाई हो गई थी. इसके बाद महज 15 साल की उम्र में शादी और एक्ट्रेस 17 साल की उम्र में मां बन गई थीं.
मौसमी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी इसलिए जल्दी हो गई थी क्योंकि उनकी बड़ी बुआ की आखिरी इच्छा थी कि वे मेरी शादी होते देखना चाहती थीं.
वहीं, अगर मौसमी के पति की बात करें तो उनके पति हेमंत कुमार यानी हेमंत मुखर्जी के बेटे जयंत मुखर्जी हैं, जो पेशे से एक्टर रहे हैं. उन्होंने ‘मजाक’ (1975), ‘दो लड़के दोनों कड़के’ (1992) में काम किया है.
मौसमी ने बाल कलाकार के रूप में अपने काम की शुरुआत की थी. शादी के बाद ही एक्ट्रेस ने अपना हिंदी डेब्यू किया और वो जब मां बनने वाली थी, तब भी वो काम करती रहीं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मेरा नाम नैन्सी तोमर है। मैं न्यूज24 में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। मैंने हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। Zee Media से मैंने अपने काम की शुरुआत की थी। मुझे इंडस्ट्री में 6 साल का समय हो गया है। हाल में मैं न्यूज24 के साथ काम कर रही हूं। मैं यहां पर एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हूं। मेरी दिलचस्पी मनोरंजन, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रूटीन खबरों में है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in