15 साल के वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में खेलेंगे 500 रनों की पारी! केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी – Vaibhav Sooryavanshi will score a 500 in a test match within next five years predicts kevin pietersen – News24 Hindi

Written By Sanjeet
Edited by: Sanjeet
वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ महज 52 गेंदों पर दोहरा शतक ठोक मचाया तहलका (Image: Instagram/asiancricketcouncil)
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े और बनाए हैं. हाल ही में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए की ओर से खेलते हुए वैभव ने महज 52 गेंदों पर दोहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया. यूएई के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने महज 53 गेंदों में 204 रन ठोक दिए. उनकी इस तूफानी पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. इसके साथ ही उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव की इस धमाकेदार पारी की चर्चा हर जगह हो रही है. इसी बीच इंंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने वैभव को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.
वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भी काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने युवा भारतीय बल्लेबाज को लेकर ऐसी भविष्यवाणी कर दी है, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. पीटरसन का मानना है कि वैभव आने वाले 5 सालों में टेस्ट क्रिकेट में 500 रनों की पारी खेल सकते हैं. पीटरसन ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं भविष्यवाणी करता हूं कि वैभव अगले 5 सालों में किसी टेस्ट मैच में 500 रन बनाएगा.” उनकी इस टिप्पणी के बाद वैभव की प्रतिभा और भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
Here’s a shout — Vaibhav will score a 500 in a Test Match within the next 5yrs!
वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. वह अब तक भारत के लिए 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम 295 रन दर्ज हैं. इस दौरान उनका औसत 29.50 का रहा है. हालांकि, अभी तक उन्हें भारत की ओर से टेस्ट और वनडे क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें- 5 चौके और 2 छक्के… संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी, 209 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, SMAT 2026 में केरल ने दर्ज लगातार चौथी जीत
टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम है. उन्होंने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन बनाए थे. लारा ने इस ऐतिहासिक पारी के दौरान 582 गेंदों का सामना किया था, जिसमें 43 चौके और 4 छक्के शामिल थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले वर्षों में किस तरह अपने प्रदर्शन से केविन पीटरसन की इस बड़ी भविष्यवाणी को सच साबित करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं.
ये भी पढ़ें- IND A vs SL A: सेमीफाइनल में गरजा अभिषेक शर्मा का बल्ला, 37 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, श्रीलंकाई गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News