17 की उम्र में बनी थीं जुड़वा बेटों की मां, पति ने छोड़ा बेसहारा, भावुक हुईं उर्वशी बोलीं- पेरेंट्स ने संभाला – AajTak

Feedback
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया आज छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं. लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ ग्लैमर और स्टारडम तक सीमित नहीं रही. हाल ही में उन्होंने अपने संघर्ष, कम उम्र में शादी, मां बनने और करियर के शुरुआती दिनों को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए.
उर्वशी ने राजीव खंडेलवाल के शो ‘तुम हो ना’ में अपनी जिंदगी के कई अनसुने किस्से साझा किए. बातचीत के दौरान जब राजीव ने कहा कि लोग अक्सर किसी स्टार की चमक-दमक देखते हैं, लेकिन उसके पीछे का संघर्ष नहीं समझ पाते. 
राजीव ने कहा कि उर्वशी ने महज 6 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था और बहुत कम उम्र में शादी भी कर ली थी. उन्होंने अंदाजा लगाया कि शायद 19-20 साल की उम्र में वो मां बनी होंगी.
इस पर उर्वशी ने मुस्कुराते हुए उन्हें सुधारा और बताया कि वो 17 साल की उम्र में ही मां बन गई थीं. उन्होंने घरवालों की रजामंदी के खिलाफ शादी की थी, लेकिन फिर प्रेग्नेंसी के दौरान पति ने भी उनसे मुंह मोड़ लिया तो वो पेरेंट्स के पास वापस भारत आ गई थीं. उर्वशी ने साथ ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत का मजेदार किस्सा भी सुनाया. 
उर्वशी ने कहा- उस समय पुराने वाले कलर टीवी आते थे. मैं घंटों विज्ञापन देखती रहती थी. एक दिन मैंने अचानक अपनी मां से कहा कि मुझे टीवी नहीं देखना है.
उन्होंने आगे बताया- मां को लगा कि अब मैं पढ़ाई पर ध्यान दूंगी. लेकिन मैंने उनसे कहा कि मुझे टीवी के अंदर जाना है. वहीं से मेरे एक्टिंग के सपने की शुरुआत हुई थी.
उर्वशी ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें कभी किसी और प्रोफेशन के बारे में सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ी.वो बोलीं- मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन बचपन से मैं सिर्फ और सिर्फ एक्टिंग ही करना चाहती थी.
उर्वशी ने बताया कि कम उम्र में शादी, मां बनने और जिंदगी के कई उतार-चढ़ावों का सामना करने में उनके माता-पिता ने हमेशा उनका साथ दिया. उन्होंने कहा- मुझे सपोर्ट करने, हिम्मत देने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का सबसे बड़ा काम मेरे माता-पिता ने किया.
उर्वशी ढोलकिया को आज भी सुपरहिट शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में निभाए गए कोमोलिका के किरदार से जाना जाता है. उर्वशी दो जुड़वां बेटों- क्षितिज और सागर ढोलकिया, की मां हैं. क्षतिज एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं तो वहीं सागर बॉलीवुड फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करते हैं.
All Photos: Instagram @urvashidholakia
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News