18 साल बाद 'तारक मेहता' छोड़ेंगे बापूजी? दिखाया मौत का ट्रैक, चीखे-चिल्लाए जेठालाल – AajTak

Feedback
सिटकॉम शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मेगा ट्विस्ट आने वाला है. शो का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें जेठालाल बापूजी को ढूंढते हुए हैरान-परेशान दिख रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज ये है कि बापूजी लापता हो गए हैं. गोकुलधाम सोसायटी में जैसे ही ये न्यूज फैलती है, सबके होश उड़ जाते हैं. सभी लोग अपने चहते चंपकलाल की तलाश में जुट गए हैं.
तारक मेहता में नया ट्विस्ट
वीडियो में दिखाया गया है कैसे जेठालाल सोसायटी में सबके घर जाकर बापूजी के बारे में पूछ रहे हैं. लेकिन हर कोई उन्हें यही जवाब दे रहा है कि बापूजी उनके घर पर नहीं हैं. परेशानी ये है कि बापूजी को कोई फोन कर उनका हाल नहीं पूछ सकता. क्योंकि वो अपना फोन घर पर रखकर बाहर निकले हैं. एक ओर जहां सभी गोकुलधाम के निवासी बापूजी की चिंता में घिरे हुए हैं. लेकिन पोपटलाल को यहां भी अपनी ही पड़ी है. वो कहता है- चाचाजी को जल्दी ही ढूंढना पड़ेगा क्योंकि उन्होंने मेरे लिए रिश्ता ढूंढकर रखा है. पोपटलाल की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग अपना माथा पीटने लगते हैं.
A post shared by Sony SAB (@sonysab)
लेकिन कहानी में तभी बड़ा ट्विस्ट आता है. जेठालाल प्रोमो में किसी से बात करते हुए दिखते हैं. वो उनसे पूछते हैं- क्या बापूजी उनके साथ हैं? जवाब में जेठालाल को उस शख्स से बुरी खबर सुनने को मिलती है. वो रोते हुए कहता है- बापूजी तो चले गए. वो हम सबको छोड़कर चले गए. ये सुनते ही जेठालाल का बुरा हाल हो जाता है. वो फोन पर ही चीखने-चिल्लाने लगता है. 
 
शो में बापूजी के निधन की बात हो रही है. ये सच है या फिर कोई कंफ्यूजन.. एपिसोड ऑनएयर होने पर ही मालूम पड़ेगा. लेकिन लगता है लोगों को बापूजी के लापता होने का ये ट्रैक पसंद नहीं आया है, तभी तो कमेंट्स सेक्शन में वो मेकर्स को ट्रोल करते दिखे. लोगों का कहना है कब तक मेकर्स पुराने ट्रैक को रिपीट करेंगे. क्यों मेकर्स कुछ नया लेकर नहीं आ रहे हैं.
शख्स ने लिखा- कुछ नया लेकर आओ, बार बार वही प्लॉट. किसी ने लिखा- एक और बकवास एपिसोड. यूजर्स ने असित मोदी से शो को बंद करने की डिमांड कर डाली. कुछ लोग ऐसी भी अटकलें लगा रहे हैं कि बापूजी का रोल निभाने वाले अमित भट्ट शो छोड़ने वाले हैं. इसलिए मेकर्स ने उनकी मौत का ट्रैक दिखाया है. वैसे अमित के शो छोड़ने की बातों में कितनी सच्चाई है आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा. 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News