18-20 कंपनियों की गारंटी, 31 करोड़ की संपत्ति और नया स्टार्टअप… डॉ. सुभाष चंद्रा ने Insta Live में बताया पू – India.com

जी मीडिया और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने अपने दिवालियापन वाले केस को लेकर लोगों के बीच चल रही कई तरह की चर्चाओं और गलतफहमियों पर सीधे जवाब दिया. सोमवार, 31 अगस्त की सुबह उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए लोगों से बातचीत की और उनके सवालों का जवाब देते हुए अपनी स्थिति को विस्तार से समझाया.

इससे पहले डॉ. चंद्रा ने अपने दिवालियापन से जुड़े तथ्यों और आंकड़ों को सार्वजनिक किया था. उनका कहना था कि इसका मकसद लोगों के बीच किसी तरह की भ्रम की स्थिति को खत्म करना है. लाइव में भी ज्यादातर सवाल इसी मामले, लोन, गारंटी और उनकी व्यक्तिगत संपत्ति से जुड़े रहे.

लाइव के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा Borrower और Guarantor के बीच के अंतर को लेकर हुई. डॉ. चंद्रा ने साफ किया कि उन्होंने अपने नाम पर व्यक्तिगत तौर पर कोई लोन नहीं लिया था. उनका कहना था कि वे अलग-अलग कंपनियों के लिए गारंटर की भूमिका में थे.

उन्होंने बताया कि करीब 18 से 20 लोन लेने वाली कंपनियाँ के लिए उन्होंने गारंटी दी थी. उनके मुताबिक ये सभी Borrowers प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से Essel Group से जुड़े हुए थे. उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित Borrowers के साथ इस विषय पर चर्चा की गई है और जहां जितनी रकम बकाया है, उसे लौटाने की प्रक्रिया होनी चाहिए.
एक यूजर ने सवाल किया कि क्या डॉ. चंद्रा ने ऐसे लोगों के लिए भी गारंटी दी थी, जिन्हें वह व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते थे. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जिन लोगों के लिए उन्होंने गारंटी दी, वे उनके परिचित थे. उन्होंने बताया कि इनमें कुछ परिवार से जुड़े लोग थे, जबकि कुछ उनके खास परिचित थे. यानी उनके मुताबिक उन्होंने किसी अनजान व्यक्ति या कंपनी के लिए अचानक गारंटर बनने का फैसला नहीं किया था.

लाइव में उनकी पर्सनल वेल्थ को लेकर भी सवाल पूछा गया. डॉ. चंद्रा ने बताया कि इलेक्शन कमीशन को दिए गए शपत पात्र में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब 39 करोड़ रुपये बताई थी. उनके मुताबिक मौजूदा समय में उनकी संपत्ति लगभग 31 करोड़ रुपये के आसपास है.
उन्होंने कहा कि करीब एक दशक के दौरान उनकी संपत्ति में लगभग 8 करोड़ रुपये की कमी आई है. इस सवाल के जरिए उन्होंने अपनी व्यक्तिगत आर्थिक स्थिति को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी स्थिति साप करने की कोशिश की.
क्या इन लोन से उन्हें व्यक्तिगत फायदा हुआ? इस सवाल पर डॉ. चंद्रा ने कहा कि रकम कंपनियों के विस्तार के लिए ली गई थी. उनके अनुसार इसका मकसद व्यापार बढ़ाना, रोजगार पैदा करना और अर्थव्यवस्था में योगदान देना था. उन्होंने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए पैसे लिए जाने की बात से इनकार किया. हालांकि, गारंटी देने के फैसले को उन्होंने अपनी गलती माना. डॉ. चंद्रा ने कहा कि शायद किसी और के लोन की गारंटी देना उनकी सबसे बड़ी गलती थी और आज की स्थिति की एक बड़ी वजह यही है.
लाइव में एक अहम सवाल ये भी था कि क्या बैंकों ने उनका कर्ज माफ कर दिया है. डॉ. चंद्रा ने इस धारणा को साफ तौर पर खारिज किया. उन्होंने कहा कि बैंक ने कर्ज माफ नहीं किया है. उनके मुताबिक जो रकम बाकी है और जहां से जो पैसा वापस आना है, उसे लौटाया जाना है. इसी दौरान उन्होंने उधार लेने वाला और गारंटर की भूमिका भी समझाई. उनके अनुसार उधार लेने वाला वो व्यक्ति या संस्था है जो लोन लेती है, जबकि गारंटर लोन की अदायगी को लेकर आश्वासन देता है.
दिवालियापन की खबरों के बीच उनके भविष्य के बिजनेस प्लान को लेकर भी सवाल सामने आया. इस पर डॉ. चंद्रा ने कहा कि वह एक नए स्टार्टअप पर काम करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने बताया कि कुछ दोस्तों और पार्टनर्स के साथ मिलकर नए बिजनेस वेंचर की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी है. उनका कहना था कि इस काम में सभी कानूनी नियमों का पालन किया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि आम तौर पर दिवालियापन की स्थिति में लोग नया बिजनेस शुरू करने से बचते हैं, लेकिन वो कानून के मुताबिक आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News