1990 में दंगा हुआ तो मूर्तियां नदी में फेंकी…जानें खुर्जा में मिले 50 साल पुराने मंदिर की कहानी – Aaj Tak

Feedback
संभल और वाराणसी के बाद अब बुलंदशहर जिले के खुर्जा में भी सालों से बंद एक मंदिर मिला है. बताया जा रहा है कि ये मंदिर करीब 50 साल पुराना है, जोकि 1990 के दंगों के बाद से बंद है. हिंदू संगठनों ने प्रशासन से इस मंदिर का जीर्णोद्वार कराने की अपील की है ताकि मंदिर में पूजा-पाठ फिर से शुरू किया जा सके. 
दरअसल, रविवार को खुर्जा के SDM दुर्गेश सिंह ने बताया कि सलमा हकन मोहल्ले में मंदिर का निर्माण जाटव समुदाय द्वारा किया गया था, जो वहां पूजा भी करते थे. एसडीएम ने बताया कि करीब तीन दशक पहले जाटव समुदाय ये मोहल्ला छोड़कर चले गए थे. 
नदी में विसर्जित की थी मूर्तियां
ऐसा कहा जाता है कि खुर्जा मंदिर की मूर्तियों को समुदाय के एक परिवार द्वारा नदी में विसर्जित कर दिया गया था. उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर का ढांचा बरकरार है और स्थल को लेकर कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इस बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) और जाटव विकास मंच ने अधिकारियों से मंदिर का जीर्णोद्धार करने का आग्रह किया है ताकि धार्मिक गतिविधियां फिर से शुरू हो सकें.
यह भी पढ़ें: मंदिर, अमृत कूप और अब रानी की बावड़ी… संभल में चल रहे खुदाई अभियान में अबतक क्या-क्या निकला
हिंदू परिवारों के पलायन के बाद से बंद पड़ा मंदिर 
VHP की मेरठ इकाई के पदाधिकारी सुनील सोलंकी के अनुसार, यह मंदिर 1990 से बंद था, जब इस क्षेत्र में रहने वाले हिंदू परिवार पलायन कर गए थे. सोलंकी ने कहा कि अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपकर मंदिर की सफाई और सौंदर्यीकरण का अनुरोध किया गया है ताकि सुचारू रूप से पूजा-अर्चना हो सके.
50 साल पुराना मंदिर, 1990 के बाद से पड़ा वीरान 
जाटव विकास मंच के अध्यक्ष कैलाश भागमल गौतम ने कहा कि मंदिर लगभग 50 साल पुराना है, जिसे मूल रूप से जाटव समुदाय के सदस्यों ने बनवाया था. गौतम ने बताया कि 1990 के दंगों के बाद समुदाय ने अपना घर बदल लिया और तब से मंदिर बंद है. उन्होंने कहा कि मंच ने VHP के साथ मिलकर मंदिर में धार्मिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने का औपचारिक अनुरोध किया है.
इससे पहले संभल प्रशासन ने 1978 से बंद पड़े एक मंदिर को 14 दिसंबर को फिर से खोल दिया था. खुर्जा में ये मंदिर संभल में 1978 से बंद पड़े शिव मंदिर के एक सप्ताह बाद मिला है. संभल के बाद वाराणसी के मुस्लिम बहुल मदनपुरा इलाके में भी एक 250 साल पुराना मंदिर मिला है. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News