2 महीने लिव-इन में रखा, फिर शादी से मना किया व्यवसायी पर दुष्कर्म का केस, आरोपी हु​आ फरार – Dainik Bhaskar

क्राइम रिपोर्टर | बिलासपुर
दो महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी से इंकार करने पर एक युवती ने सिंधी कॉलोनी निवासी किराना व्यवसायी के खिलाफ सरकंडा थाने में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पेंड्रा की रहने वाली युवती की जनवरी में सिंधी कॉलोनी निवासी किराना व्यवसायी से पहचान हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि व्यवसायी ने शादी का वादा कर युवती को अपने घर ले जाकर करीब दो महीने तक साथ रखा। इस दौरान दोनों ने सरकंडा के एक होटल में भी शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने युवती को उसके घर भेज दिया। युवती का आरोप है कि वह लगातार शादी की बात करती रही, लेकिन आरोपी टालता रहा। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया और उससे दूरी बनाने लगा।
इसके बाद युवती ने सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, चार दिन पहले आरोपी ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन पहले अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद युवती ने उससे मिलने कोशिश की, लेकिन उसने बात नहीं की। एफआईआर की जानकारी मिलते ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News