chhindwara crime news: छिंदवाड़ा में 2 हजार रुपए के किराए के विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया. आधी रात को करीब 20 गाड़ियों में सवार होकर बदमाश पहुंचे और जमकर उत्पात मचाया.आरोप है कि हथियारबंद बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और जबरन घर में घुसने की कोशिश की.
Trending Photos
chhindwara crime news: छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र में 2 हजार रुपए के किराए के विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया. उमरानाला के चिखली गांव में परिधि ट्रेडर्स के संचालक सोनू साहू अपने साथियों के साथ करीब 20 गाड़ियों के काफिले में पहुंचे और HRB ट्रांसपोर्ट संचालक हरिराम के घर पर हमला कर दिया.आरोप है कि हथियारबंद बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और जबरन घर में घुसने की कोशिश की.
विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिर में 8 टांके लगाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक विवाद ट्रांसपोर्ट के किराए को लेकर शुरू हुआ था. हरिराम के ट्रक में आए सामान के भुगतान को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी. इसके बाद देर रात सोनू साहू अपने साथियों के साथ कई वाहनों में भरकर मौके पर पहुंचा और हमला कर दिया.
बदमाशों ने तोड़े गाड़ियों के शीशे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने करीब आधे घंटे तक इलाके में उत्पात मचाया. गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे.घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और BJP सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया
ये भी पढ़ें : अभी तो नौतपा बाकी है…MP में आसमान से बरसने लगी ‘आग’, 30 से ज्यादा जिलों में लू का टॉर्चर, 3 दिन पड़ेगी प्रचंड गर्मी
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेट
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.