West Bengal election 2026 2nd Phase voting: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग का प्रचार थमने से चौबीस घंटे पहले पीएम मोदी ने उत्तर 24 परगना में चुनाव प्रचार किया. पीएम मोदी ने रविवार को मतुआ ठाकुर मंदिर का दौरा किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मतुआ की मातृदेवी बिनपानी देवी से अपनी एक पुरानी मुलाकात को याद किया.
Trending Photos
West Bengal election PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले राजनीतिक रूप से अहम मतुआ समुदाय के लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए ठाकुरनगर का दौरा किया. पीएम मोदी ने यहां मतुआ समुदाय के प्रमुख धार्मिक स्थल (ठाकुरबाड़ी मंदिर) में दर्शन करके पूजा-अर्चना की. यह इलाका मतुआ वोट बैंक का गढ़ माना जाता है. पीएम मोदी के इस मेल मिलाप को मतुआ समुदाय से बीजेपी को जोड़ने की मुहिम माना जा रहा है. पीएम मोदी ने अपनी रैली में मतुआ समुदाय के लोगों को नागरिकता देने का वादा भी दोहराया.
एक्स पर पोस्ट की इमोशनल फोटो
आपको बताते चलें कि 2021 के विधानसभा चुनावों में मतुआ समुदाय चुनाव प्रचार के केंद्र में था. बंगाल के चार जिलों की 66 विधानसभा सीटों पर मतुआ समुदाय निर्णायक स्थिति में है. इसलिए जीत-हार के समीकरण में खरा उतरने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां इस दर की चौखट पर शीश नवाने आती हैं.
আজ, মতুয়া ঠাকুর মন্দিরে থাকার সময়, এই মন্দিরে আমার কয়েক বছর আগের সফরের কথা মনে পড়ল, যখন আমি বড়মা বীণাপাণি ঠাকুরের আশীর্বাদ পেয়েছিলাম। সেই সফরের একটি ছবিও এখানে রইল… pic.twitter.com/yZR3oHGWrC
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026
मतुआ बाहुल्य सीटों का गणित
আজ, মতুয়া ঠাকুর মন্দিরে থাকার সময়, এই মন্দিরে আমার কয়েক বছর আগের সফরের কথা মনে পড়ল, যখন আমি বড়মা বীণাপাণি ঠাকুরের আশীর্বাদ পেয়েছিলাম। সেই সফরের একটি ছবিও এখানে রইল… pic.twitter.com/yZR3oHGWrC
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026
मतुआ आबादी बहुल चार जिलों- उत्तर 24 परगना, नदिया, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में पश्चिम बंगाल विधानसभा की 66 सीटें आती हैं. इनमें से 40 सीटों पर मतुआ समुदाय जीत-हार तय करता है. 2021 के पिछले विधानसभा चुनावों में टीएमसी ने इस बेल्ट की 42 और बीजेपी ने 24 सीटें जीती थीं. इन चार जिलों में से दो कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में वोटिंग हो चुकी है. 2021 में बीजेपी ने कुल 77 सीटें जीती थीं, जिनमें 24 इसी इलाके की थीं. इस समुदाय के कई लोगों के वोट एसआईआर में कट गए हैं. ऐसे में टीएमसी इस मुद्दे का भुनाना चाह रही है. वहीं गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि मतुआ समुदाय को डरने की जरूरत नहीं है, चुनाव में साथ देने पर उनकी हर शिकायत दूर की जाएगी. उसके अगले कदम में पीएम मोदी ठाकुरनगर पहुंचे.
मतुआ लोगों की पृष्ठभूमि क्या है?
विभाजन और 1971 की जंग के बाद बांग्लादेश से आए लाखों नाम शूद्र परिवार उत्तर 24 परगना और नदिया की सीमा में बसाए गए. दशकों तक पहचान और नागरिता की लड़ाई लड़ने वाला ये समुदाय 2026 के विधानसभा चुनाव में भी अहम फैक्टर बना हुआ है. मतुआ लोगों की आम राय है कि उन्हें चैन से सम्मान से जीने दिया जाए वो सम्मान से अच्छा खा सकें यही बहुत है. ऐसे में मतुआ मतदाता इस बार बंटा नजर आ रहा है. बीजेपी ने मतुआ बाहुल 40 सीटें जीतने के लिए जोर लगा दिया है. गृह मंत्री शाह करीब साल भर से अधिक समय से पश्चिम बंगाल में कैंप कर रहे हैं. अब पीएम मोदी ने आखिरी मौके पर मतुआ समुदाय की माता जी के साथ अपनी तस्वीर साझा करके लोगों को दिल जीतने की कोशिश की है.
दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. सेकेंड फेज में 142 सीटों पर मतदान होगा. जबकि पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. बीजेपी पहले चरण में 100 से 110 के बीच सीटें जीतने का दावा कर रही है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 22 साल का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है. ZEE न्यूज…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.