2025 में ये 8 हसीनाएं रही सिल्वर स्क्रीन से गायब, 4 का देखने मिलेगा 2026 में जलवा – Asianet News Hindi

श्रद्धा कपूर 2025 में किसी भी मूवी में नजर नहीं आईं। वहीं, खबरों की मानें तो वे 2026 में बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाती नजर आएंगी। उनकी फिल्म एथा 2026 में रिलीज होगी।
वैसे तो रानी मुखर्जी अब सिल्वर स्क्रीन पर कम ही नजर आती हैं। वे साल में एकाध मूवी करती हैं। 2025 में उनकी कोई फिल्म नहीं आई। वे 2026 में फिल्म मर्दानी 3 से गदर मचाती दिखेंगी।
ये भी पढ़ें… 2025 की साउथ की सबसे कमाऊ फिल्में, TOP 10 में 5 ब्लॉकबस्टर-एक महाडिजास्टर
2025 में करीना कपूर स्क्रीन से गायब रही। बता दें कि करीना अब फैमिली पर ज्यादा फोकस करती हैं और फिल्मों में कम नजर आती हैं। फिलहाल उनके पास कोई अपकमिंग फिल्म नहीं है।
दीपिका पादुकोण की भी 2025 में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि, 2026 में फिल्म किंग से बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाती नजर आएंगी।
2025 में आलिया भट्ट का जलवा भी बॉक्स ऑफिस पर देखने नहीं मिला। आलिया भी 2026 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म लव एंड वॉर आ रही है।
प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में बिजी हैं। वे लंबे समय से किसी हिंदी में दिखाई नहीं दी। 2026 में उनकी कोई फिल्म नहीं आ रही है।
2025 में कैटरीना कैफ की भी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। वहीं, आपको बता दें कि हो सकता है 2026 में भी उनकी कोई मूवी ना आए।
ऐश्वर्या राय बच्चन की काफी समय से कोई फिल्म नहीं आई है। वहीं, आने वाले समय में भी उनकी कोई मूवी रिलीज होने की गुंजाइश कम ही है।
ये भी पढ़ें… शत्रुघ्न सिन्हा इन 8 मूवी में बने विलेन, 2 में धर्मेंद्र से भिड़े-1 में अमिताभ बच्चन से लिया पंगा

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News