2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का लें संकल्प: केशव – Hindustan

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे, हम सभी देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने का संकल्प लेना है। इस संकल्प को पूरा करने में हर देशवासी का योगदान होना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश हित में हमारे देशवासी पीछे नहीं रहेंगे। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर हर नागरिक इसका हिस्सा बन रहा है। यह उनकी देशभक्ति की भावना को दिखाता है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए बधाई दी।
कहा कि राष्ट्रभक्ति से बड़ी कोई भक्ति नहीं है, वंदे मातरम से बड़ा कोई गीत नहीं है और आज हर भारतवासी के जुबान पर यह गीत गूंज रहा है। उन्होंने वंदे मातरम के सभी छह छंदों के गायन के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते हुए सभी को बधाई दी। कहा कि वंदे मातरम के गायन से हमें गर्व की अनुभूति होती है। डिप्टी सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है। इस मौके पर उन्होंने प्रदर्शनी एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया। तिरंगा पर आधारित प्रदर्शनी की सराहना की। संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, विक्रम भदौरिया, पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया, डीएम मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News