‘21वीं सदी कैसी होगी, ये…’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो – ABP News

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को भारत के साझ जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का इतिहास इसी क्षेत्र में लिखा जा रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच की साझेदारी ही यह तय कर रही है कि यह सदी कैसी होगी.
उन्होंने कहा, ‘भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है और एक मजबूत भू-राजनीतिक साझेदार है. अगर आप 21वीं सदी की कहानी और इतिहास के बारे में सोचें, तो यह इसी क्षेत्र में लिखा जा रहा है और अभी इसी वक्त लिखा जा रहा है. एक दिन कोई 21वीं सदी के इतिहास पर किताब लिखेगा. उसमें दुनिया के अन्य क्षेत्रों के बारे में भी एक अध्याय होगा, लेकिन 21वीं सदी कैसी होगी, चाहे वह अच्छी हो या बुरी, यह इसी बात से तय होगा कि इस क्षेत्र में क्या होता है. हम यह जानते हैं. हम इसे महसूस कर सकते हैं.’
मानवता के लिए तकनीकों के इस्तेमाल पर भारत-US सहमत- रुबियो
न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मुंबई में आयोजित ‘फ्रीडम 250’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, ‘मेरा दृढ़विश्वास है कि अमेरिका और भारत के बीच के संबंध कई सकारात्मक मायनों में यह तय करेंगे कि 21वीं सदी कैसी होगी. भारत और अमेरिका इस बात पर पूरी तरह सहमत हैं कि सुपरइंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल मानवता के भले के लिए किया जाना चाहिए. इसके साथ ही, इनके नुकसानों को भी कम किया जाना चाहिए.’ 
VIDEO | Mumbai: At Freedom 250 reception, US Secretary of State Marco Rubio (@SecRubio) says, “We had members of the media there, obviously, and they were asking somebody asked the question, ‘why are you back in India after just 4 months?’ And I said, well, number one, it happens to be the most populous nation on Earth. It happens to be the oldest democracy on Earth. It happens to be such a strong geopolitical partner of the United States. But here’s where I ended by saying is, I actually think we don’t come enough. I actually think we don’t come enough. And it’s not just for the parties. Because if you think about the story and the history of the 21st century, it’s being written in this region, and it’s being written right now. One day, someone will write a book about the history of the 21st century, and there will be a chapter in the about other regions in the world, but the 21st century will be defined, for better and for worse, by what happens in this region. We know that, we can sense it, we can feel it.” (Source: US Department of State YT) #MarcoRubio

उन्होंने कहा, ‘दोनों देश एक ऐसे मुक्त और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र (इंडो-पैसिफिक) की जरूरत पर भी सहमत हैं, जहां कोई भी देश अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर अपना प्रभुत्व न जमा सके. फ्री ट्रेड खुले समुद्री मार्गों पर निर्भर करता है. मुख्य रूप से भारत और अमेरिका के लिए यह एक ऐसे मुक्त और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर निर्भर है, जिसमें कोई भी देश अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर अपना प्रभुत्व या स्वामित्व होने का दावा न कर सके. इस मुद्दे पर, हमारी सोच शत-प्रतिशत एक जैसी है.’
दो देश हर मुद्दे पर सहमत नहीं हो सकते- रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, ‘दुनिया के कोई भी दो देश हर मुद्दे पर पूरी तरह से सहमत नहीं हो सकते है. जाहिर है कुछ बातों पर असहमति भी होगी, लेकिन भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुख्य मुद्दों पर हमारे दोनों देशों के बीच असाधारण तालमेल हैं, खासकर इतने बड़े आकार वाले दो देशों के मामले में.’ 
यह भी पढ़ेंः ‘हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा’, PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ

विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें-  Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/  | X: https://x.com/Vijaybitthal99
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News