24 घंटे में रुक जाएगी मिडल ईस्ट की जंग? अमेरिका-ईरान के समझौते पर पाकिस्तान का बड़ा दावा – AajTak

Feedback
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर साइन होने वाले हैं – और यह काम अगले 24 घंटे के अंदर हो सकता है.
पिछले कई महीनों से मिडल ईस्ट यानी मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और लड़ाई चल रही थी. यह एक बड़ा टकराव था जिसने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया था. भारत पर भी इसका सीधा असर देखने को मिला.

अब इस लड़ाई को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत हुई और एक शांति समझौते का ढांचा तैयार हो गया है. यानी दोनों देशों ने मान लिया है कि किन शर्तों पर समझौता होगा और उस समझौते का पूरा लिखित मसौदा भी तैयार हो चुका है. ये पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है.
आगे क्या होगा?

शहबाज शरीफ ने बताया कि अब तीन काम होने वाले हैं. पहला – अगले 24 घंटे के अंदर इस समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक यानी डिजिटल तरीके से साइन किए जाएंगे.
दूसरा – साइन होने के बाद अगले हफ्ते टेक्निकल लेवल की बातचीत होगी. यानी छोटी-छोटी बारीकियों और अमल के तरीकों पर दोनों देशों के विशेषज्ञ बात करेंगे.
तीसरा – इस सबके बाद उम्मीद है कि मिडल ईस्ट में चल रहा टकराव पूरी तरह खत्म हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: जिस यूरेनियम को कब्जाने की ट्रंप कर रहे कोशिश ईरान ने उसके साथ कर दिया बड़ा खेला, अब क्या होगा?
ईरान क्या बोला?
ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भी एक पोस्ट की. उन्होंने कहा कि ‘इस्लामाबाद MOU’ यानी समझौते का दस्तावेज पहले से कहीं ज्यादा करीब है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जब तक यह अंतिम रूप नहीं ले लेता, मीडिया को अनुमान लगाने से बचना चाहिए. जब सब कुछ तय हो जाएगा तो सारी जानकारी खुद-ब-खुद सामने आ जाएगी.
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या किया?
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के विदेश मंत्री की पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया. लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की. न कुछ लिखा, न कुछ बोला. सिर्फ शेयर किया. व्हाइट हाउस की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News