मुसाबनी। मुसाबनी निवासी कमलेश कुमार भारतीय सेना में 24 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत होकर अपने घर लौट आए। घर पहुंचने पर उनकी मां यशोदा देवी ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया। सास शीला देवी ने तिलक चंदन लगाकर, पत्नी अनुराधा रानी और परिवार के सदस्यों ने फूल माला पहनकर उनका अभिनंदन किया। खुशी में केक काटे गए और आतिशबाजी भी की गई। कमलेश कुमार 20 सितंबर 2002 को सेना की 25 वीं एयर डिफेंस रेजीमेंट में योगदान दिया था। नासिक एवं बेंगलुरु में सैनिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनकी तैनाती अंबाला, जोधपुर ,ग्वालियर, उधमपुर सहित विभिन्न स्थानों पर हुई, उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा ,पुछ और श्रीनगर में भी सैन्य दायित्व निभाए श्री कुमार 13 वर्षों तक जम्मू कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती के दौरान चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में देश की सुरक्षा का दायित्व निभाया।
स्वागत समारोह में सूर्य नारायण ठाकुर ,सुमित कुमार ,शीतल कुमारी, किरण सिंह ,सिंकु पासवान समेत उनके रिश्तेदार एवं मुहल्ले के लोग उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play