24 सितंबर को खुल रहा A-One Steels India IPO, चेक करें प्राइस बैंड, GMP पहुंचा 55 रुपये – Hindustan

मुख्य बातें

IPO News: ए-वन स्टील्स आईपीओ (A-One Steels India IPO) ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। आईपीओ का साइज 405 करोड़ रुपये का है। आईपीओ में फ्रेश शेयर और ओएफएस दोनों शामिल है। आईपीओ ग्रे मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में …

ए-वन स्टील्स आईपीओ में 355 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगा। वहीं, मौजूदा निवेशक ऑफर फार सेल के जरिए 12.35 लाख शेयर बेचे जाएंगे। मौजूदा निवेशक 50 करोड़ शेयर बेच रहे हैं। बता दें, आईपीओ 24 सितंबर को खुलेगा। निवेशकों के पास 28 सितंबर तक दांव लगाने का मौका मिलेगा।

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 385 रुपये से 405 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 37 शेयरों का है। किसी भी निवेशक को कम से कम 14985 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, पीएल कैपिटल मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 55 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि अच्छे संकेत दे रहा है।

आईपीओ का 50 प्रतिशत हिस्सा क्यूआईबी के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए यह आईपीओ 35 प्रतिशत हिस्सा रखा गया है। एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत रिजर्व रखा गया है।

इस कंपनी की शुरुआत 2012 में हुई थी। ए-वन स्टील्स इंडिया लिमिटेड लॉन्ग और फ्लैट प्रोडक्ट्स बनाती है। इसके अलावा स्टील मैन्युफैक्चरिंग में प्रयोग किए जाने वाले इंडस्ट्रीयल प्रोडक्ट्स को भी कंपनी बनाती है। कंपनी के पास 6 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। एक प्लांट उत्तर प्रदेश के बरेली में स्थित है।

250 करोड़ रुपये का प्रयोग कंपनी मौजूदा कर्ज को पूरा या आंशिक रूप से चुकाने के लिए करेगी। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग होगा। बता दें, आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर और प्रमटोर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 85.86 प्रतिशत की है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 14.14 प्रतिशत है। जोकि लिस्टिंग के बाद बढ़कर 25.48 प्रतिशत हो जाएगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News