250 बच्चों ने लाइव प्रयोगों से सीखा विज्ञान – Dainik Bhaskar

सिटी िरपोर्टर| बेगूसराय
मध्य विद्यालय, रतौली में सोमवार को पढ़ाई का माहौल अचानक प्रयोगशाला में बदल गया, जब बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की भ्रमणशील प्रदर्शनी बस ‘साइंस ऑन व्हील्स’ स्कूल परिसर में पहुंची। करीब 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया और विज्ञान-गणित के सिद्धांतों को मॉडल्स के जरिए समझा। बस के अंदर लगे मॉडल्स और उपकरणों के जरिए बच्चों को प्रकाश के परावर्तन, दर्पण और लेंस की कार्यप्रणाली, आंख का मॉडल, अवतल दर्पण में प्रतिबिंब, चुंबकीय प्रेरण, गतिकीय त्वरण और आवेग जैसे विषयों को लाइव डेमो के माध्यम से समझाया गया। ज्यामितीय आकृतियों और “जादुई गणित” के प्रयोगों ने बच्चों का खासा ध्यान खींचा।
प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रयोगात्मक गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तर्क क्षमता विकसित करती हैं। इससे विषयों को समझना आसान और रोचक बनता है। कार्यक्रम का संचालन बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में किया जा रहा है। परियोजना निदेशक डॉ. अनंत कुमार के मार्गदर्शन में यह बस 17 से 21 अप्रैल तक जिले के विभिन्न स्कूलों में पहुंच रही है। रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि इस पहल की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना तारामंडल से की थी। कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयक डॉ. रजनीश कुमार, टीम लीडर विश्वंकर कुमार, टेक्नीशियन जगन्नाथ कुमार और चालक धर्मेंद्र कुमार की भूमिका अहम रही। वहीं विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका कुमारी रूपम ने बच्चों को मॉडल्स की विस्तृत जानकारी दी। गणित शिक्षक शंकर पंडित और सामाजिक विज्ञान शिक्षिका पल्लवी कुमारी ने दी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News