—विज्ञापन—
सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन दोनों धातुएं शुक्रवार को महंगी हुईं। वहीं हफ्तेभर की बात करें तो दोनों धातुएं सस्ती हुई हैं। के साथ बंद हुईं, लेकिन पूरे हफ्ते में गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट की बात करें, तो ये कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का रेट 2808 रुपये प्रति किलो बढ़ा और सोने के दाम में भी मामूली उछाल आया।
बता दें कि सोमवार से शुक्रवार तक 5 कारोबारी दिनों में चांदी 12821 रुपये सस्ती हुई। वहीं सोने का भाव इन 5 दिन में 1800 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ। गत 17 अप्रैल को MCX पर चांदी का रेट 257142 रुपये प्रति किलो था। बीते शुक्रवार को एक किलो चांदी का भाव 2808 रुपये की बढ़त के साथ 244321 रुपये रहा, यानी 5 कारोबारी दिनों में चांदी के रेट में 12821 रुपये की गिरावट आई।
वहीं अगर चांदी के हाई रेट से वर्तमान भाव की तुलना करें तो इस साल जनवरी महीने में पहली बार चांदी का रेट 4 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा हुआ। जनवरी में चांदी का रेट 439337 रुपये दर्ज हुआ था। तब से अब तक चांदी का रेट 195016 रुपये गिर चुका है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA के अनुसार, चांदी 6115 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई। शुक्रवार को रेट 243825 रुपये रहा।
सोने के रेट की बात करें तो MCX पर 5 जून को एक्सपाय होने वाले गोल्ड का रेट गत शुक्रवार को 100 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 152799 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले सप्ताह 17 अप्रैल को इसका क्लोजिंग रेट 154609 रुपये था, यानी 5 दिन में सोना 1810 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। जनवरी महीने में पहली बार सोने का रेट 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। तब से अब तक यह 50185 रुपये गिर चुका है।
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA के अनुसार, घरेलू मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 151655 रुपये था। शुक्रवार को बाजार बंद होने पर 151475 रुपये रहा। घरेलू बाजार में सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदने पर जीएसटी के साथ मेकिंग चार्ज देना पड़ता है। इस चार्ज के जुड़ने पर सोने का रेट थोड़ा बढ़ जाता है। अलग-अलग राज्यों में मेकिंग चार्ज भी अलग-अलग होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in