27 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे युवाओं से वर्चुअल संवाद: राजगीर डिग्री कॉलेज को 'खेलो इंडिया संवाद' के लिए मिल… – Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम के तहत देशभर के युवाओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर को टाइप-ए लोकेशन के रूप में चुना गया है।
इस आयोजन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ नालंदा जिले के युवा भी शामिल हो सकेंगे। उन्हें प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने और अवसर मिलने पर उनसे सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा। बुधवार को मेरा युवा भारत की डिप्टी प्रेसिडेंट दीक्षा कुमारी ने बताया कि टाइप-ए लोकेशन में द्विपक्षीय संवाद की सुविधा होगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने इस गरिमामय राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय के चयन को गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों और जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेंगे।
महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ. शारदा कुमारी ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए खेलों की महत्ता समझने और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी पिंकी आर्य ने बताया कि एनएसएस और महाविद्यालय परिवार कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी तत्परता से जुटा है।
यह कार्यक्रम 27 अगस्त को सुबह 10 बजे मेरा युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त समन्वय से आयोजित होगा। ‘विकसित भारत-राष्ट्रीय खेल दिवस 2026’ थीम के तहत माई भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News