27 मई को पद्मिनी एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, बढ़ेगा सुख और सौभाग्य – Hindustan Hindi News

Ekadashi ke din kya daan kare Padmini Ekadashi 2026, पद्मिनी एकादशी 2026 : पुरुषोत्तम मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पद्मिनी कहा जाता है। पद्मिनी एकादशी तीन साल बाद आती है, जिसके चलते इसका महत्व कई गुना अधिक माना गया है। पंचांग के अनुसार, इस बार पद्मिनी एकादशी की तिथि मंगलवार को सुबह 5 बजकर 10 मिनट से शुरू हो गई, जो 27 मई बुधवार को शाम में 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार पद्मिनी एकादशी का पावन व्रत बुधवार को रखा जाएगा। पद्मिनी एकादशी के दिन कुछ चीजों का दान करने से जीवन में समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं पद्मिनी एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना उत्तम माना गया है-

पद्मिनी एकादशी के दिन किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को अन्न दान करना महादान माना जाता है। आप गेहूं, चावल (भले ही एकादशी को चावल खाना मना है, लेकिन इसका दान करना बहुत शुभ माना जाता है), दाल या आटा दान कर सकते हैं। मान्यता है कि अन्न दान करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती और मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है।

पद्मिनी एकादशी के दिन पानी का दान सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। आप राहगीरों के लिए प्याऊ लगवा सकते हैं। मिट्टी के घड़े का दान कर सकते हैं, या राह चलते लोगों को ठंडा पानी या शर्बत पिला सकते हैं। ऐसा करने से पितृ दोष शांत होता है और मानसिक शांति मिलती है।

किसी गरीब या जरूरतमंद को साफ और नए कपड़े दान करना बहुत शुभ माना जाता है। आप अपनी श्रद्धा के अनुसार पीले रंग के कपड़े, धोती, या गमछा दान कर सकते हैं। ध्यान रहे कि कपड़े फटे या पुराने न हों।

पद्मिनी एकादशी के दिन तिल और गुड़ का दान बहुत महत्व रखता है। इससे सेहत अच्छी रहती है और जीवन के सारे संकट दूर हो सकते हैं।

भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है। इसलिए पद्मिनी एकादशी के दिन पीले रंग की चीजों का दान करना विशेष फलदायी होता है। आप केले, आम, पपीता या बेसन के लड्डू जैसी पीली मिठाइयों का दान कर सकते हैं। इससे कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News