3 बच्चों के पिता हैं मुनव्वर फारुकी, पत्नी ने दिखाई नन्ही बेटी की झलक, रिवील किया नाम – AajTak

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं. पत्नी महजबीन कोटलावा ने बेटी को जन्म दिया है.
 
Photo: Instagram @munawar.faruqui
 

कपल ने 2024 में इंटीमेट वेडिंग की थी. दोनों की ये दूसरी शादी है. मुनव्वर का पहली शादी से एक बेटा है. महजबीन की पहले पति से बेटी है.
 
Photo: Instagram @munawar.faruqui
 

अब मुनव्वर और महजबीन का भी एक बच्चा है. कपल ने फोटो शेयर कर बेबी गर्ल की झलक दिखाई है. इतना ही नहीं उन्होंने बेबी का नाम भी रिवील किया है.
 
Photo: Instagram @mehzabeen_faruqui
 

महजबीन ने इंस्टा पर फैमिली संग फोटो शेयर कर लिखा- 1 मई को हमें जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा मिला. जिसका नाम हमने बरीरा मुनव्वर फारुकी रखा है.
 
Photo: Instagram @mehzabeen_faruqui
 

ये नाम पवित्रता, सदगुण और नेकी का एक सुंदर प्रतिबिंब है. हमारी दुआ है कि अल्लाह हमारी बेटी को मजबूत ईमान से नवाजे. उसकी जिंदगी को बेशुमार बरकत और रहमत से भरे.
 
Photo: Instagram @mehzabeen_faruqui
 

फोटो में कपल ने बेटी की झलक तो दिखाई है, लेकिन उसका फेस रिवील नहीं किया है. बेबी के चेहरे को फ्लावर इमोजी से छिपाया है.
 
Photo: Instagram @mehzabeen_faruqui
 

फोटोज में महजबीन अपनी लाडली को गोद में लेकर प्यार कर रही हैं. पूरे घर को बलून, फ्लावर और लाइट्स से सजाया गया है. 
Photo: Instagram @mehzabeen_faruqui
 

उनकी फैमिली फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. मुनव्वर और महजबीन बेटी के घर में आने से बेहद खुश हैं. तस्वीरों में उनकी खुशी झलकती है.
Photo: Instagram @munawar.faruqui
 

फैंस और सेलेब्स ने मुनव्वर की बेटी पर प्यार लुटाया है. महजबीन पोस्ट प्रेग्नेंसी भी फिट लग रही हैं. उनके ट्रांसफॉर्मेशन की लोगों ने तारीफ की है.
 
Photo: Instagram @munawar.faruqui
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News