क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का शौक सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है। मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात करने वाले मास्टर ब्लास्टर को शानदार और लग्जरी कारों का भी उतना ही जुनून है। हाल ही में उन्हें 4.2 करोड़ रुपये की मॉडिफाइड लेम्बोर्गिनी उरुस S (Lamborghini Urus S) चलाते हुए मुंबई की सड़कों पर देखा गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
₹ 3.54 – 4.1 करोड़
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 4.99 करोड़
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.34 – 1.47 करोड़
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 4.04 करोड़
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 67.9 लाख से शुरू
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 4.26 – 6.12 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सचिन तेंदुलकर की यह खास SUV Blue Eleos शेड में है, जो बेहद प्रीमियम और क्लासी लुक देती है। उन्होंने इसे साल 2023 में खरीदा था, लेकिन तब से अब तक उन्होंने इसमें कई बड़े मॉडिफिकेशन्स करवाए हैं।
पहले इस कार में स्टैंडर्ड सिल्वर एलॉय व्हील्स थे, लेकिन अब उन्हें रिप्लेस कर 22-इंच डायमंड-कट एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। साथ ही इसमें अब कार्बन फाइबर विंग, फ्रंट स्प्लिटर, साइड स्कर्ट्स और रियर डिफ्यूजर लगाए गए हैं, जो इसे और ज्यादा स्पोर्टी और आक्रामक लुक देते हैं। माना जा रहा है कि ये पार्ट्स मनसोरी (Mansory) या 1016 इंडस्ट्रीज (1016 Industries) से लिए गए हैं।
लेम्बोर्गिनी उरुस S (Lamborghini Urus S) में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है, जो 666 PS की पावर और 850 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिए गए हैं, जिसके साथ यह SUV सिर्फ 3.5 सेकेंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। यानी लक्जरी के साथ-साथ परफॉर्मेंस में भी यह किसी सुपरकार से कम नहीं है।
यह कोई पहली बार नहीं है, जब सचिन ने अपनी कार को मॉडिफाई करवाया हो। इससे पहले उनकी पोर्शे 911 टर्बो S (Porsche 911 Turbo S) को टीचार्ट (Techart) बॉडीकिट और साटन ब्लैक फिनिश दिया गया था। उनकी BMW i8 भी एक अनोखे आफ्टरमार्केट बॉडीकिट के साथ चर्चा में रह चुकी है।
पिछले साल दिसंबर में सचिन ने अपनी गेराज में रेंज रोवर एसवी ऑटोबायोग्राफी (Range Rover SV Autobiography) भी शामिल की थी, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है। यह कार खास Sedona Red शेड और कस्टम रेड Alcantara इंटीरियर में है। इतना ही नहीं सीटों पर सचिन का पर्सनल लोगो भी है, जो इसे पूरी तरह यूनिक बनाता है। इसमें 24-वे एडजस्टेबल एक्जीक्यूटिव सीट्स, 13.1-इंच स्क्रीन, मैरेडियन 3D साउंड सिस्टम और कई प्रीमियम फीचर्स हैं।
सचिन तेंदुलकर न सिर्फ क्रिकेट फील्ड के बादशाह हैं, बल्कि कारों की दुनिया में भी उनका क्रेज किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। उनकी मॉडिफाइड लेम्बोर्गिनी उरुस S इसका ताजा सबूत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play