30 मई 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज समुद्र में तैनात INS विक्रांत का करेंगे दौरा, नौ सैनिकों से करेंगे मुलाकात | Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar – Jansatta

30 मई 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव (Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar) LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज समुद्र में तैनात INS विक्रांत का दौरा करने वाले हैं। दरअसल समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाकर नेवी के दो महिला अधिकारी INSV तारिणी से गोवा पहुंच रही हैं इस दौरान राजनाथ सिंह भी वहां मौजूद रहने वाले हैं। जहां से रक्षा मंत्री स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत में जाएंगे और नौ सैनिकों से बातचीत करेंगे।
आज प्रधानमंत्री मोदी बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी बिहार को 47 सौ करोड़ की सौगात देने वाले हैं। बिहार के रोहतास जिले में पीएम मोदी हजारों करोड़ के डेवलपमेंट्स प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। पीएम कल शाम ही बिहार पहुंच गए थे। जहां उन्होंने पटना में रोड शो किया और फिर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के बेटे की रिंग सेरेमनी में भी शामिल हुए। बिहार के बाद पीएम मोदी आज शाम में यूपी के कानपुर जाएंगे। कानपुर में भी पीएम मोदी करीब 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
बिहार दौरे पर गए पीएम मोदी आज 47 सौ करोड़ की सौगात देने वाले हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज INS विक्रांत का दौरा करने वाले हैं। उसके बाद वो नौ सैनिकों से भी मुलाकात करेंगे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News